यूटिलिटी

Government Scheme: आपके घर में बेटी जन्‍म लिया तो सरकार देगी 21 हजार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Sarkari Scheme:केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारे भी है जो गरीब लोगों के अलावा बेटियों के लिए भी कई तरह की योजनाएं लेकर आती है. इन योजनाओं के तहत उन्हें आर्थिक मदद दी जाती है. कुछ योजनाएं ऐसी भी है जिन से लड़कियों के जन्म को बढ़ावा दिया जा रहा है. आज हम एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे है जिसके तहत अगर आपके घर में बेटी का जन्म होता है तो आपको 21 हजार रुपये मिलेंगे. तो आइए जानते है कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?

कब मिलेगी ये राशि

यह योजना हरियाणा सरकार की ओर चलाई जाती है, जिसे 2015 में शुरू किया गया था और इस योजना का नाम ‘आपकी बेटी, हमारी बेटी योजना’ है. इस योजना का उद्देश्‍य भ्रूण हत्‍या को रोकना और लड़की-लड़के के बीच के अनुपात को कम करना है. हरियाणा सरकार की आपकी बेटी हमारी बैटी योजना राज्‍य के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से चलाया जाता है. अगर हरियाणा राज्य के अंतर्गत किसी भी अनुसूचित जाति जनजाति या BPL परिवार में पहली बेटी का जन्म होता है या फिर अन्य जाति में दूसरी बेटी का जन्म होता है तो उसे सरकार द्वारा LIC के साथ ही 21 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है. जब बेटी की उम्र 18 साल हो जाती है तो आप उसके खाते से यह रकम निकाल सकते हैं.

किसे मिलेगा पैसा

सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य के लोग ही उठा सकते हैं. हरियाणा राज्य में रहने वाले अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग इस योजना का फायदा ले सकते हैं. लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का फायदा 22 जनवरी 2015 या उसके बाद जन्मी हुई लड़कियों को ही मिलेगा. इस योजना की शुरूआत करके सरकार लड़कों के मुकाबला लड़कियों के अनुपात को सुधारना चाहती है.

ये भी पढ़ें:चश्मा लगाने वाले इन 6 बातों का रखें हमेशा ध्यान, नहीं होगी आंखों को परेशानी

कैसे कर सकते हैं आवेदन

अब स्‍कीम के ऑप्‍शन में Schemes For Children पर क्लिक करना होगा.
इसके बाद आपको ABHB (Apki Beti Hamari Beti) पर क्लिक करना होगा
अब सभी डॉक्‍यूमेंट को अटैच करके डॉउनलोड किए गए फॉर्म को आंगनबाड़ी केंद्र पर जमा करना होगा
अगर इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको अधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर जाना होगा.
वेरिफिकेशन के बाद आपको स्‍कीम का लाभ दिया जाएगा

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

3 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

23 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

25 minutes ago