यूटिलिटी

HDFC Bank ने 1 अगस्त से Credit Card नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब महंगा पड़ेगा क्रेडिट कार्ड यूज करना, जानें कैसे?

HDFC Bank Credit Card Rules: अगर आप भी HDFC क्रेड‍िट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. अगले महीने के पहले दिन यानी 1 अगस्त से फाइनेंस से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं. इनमें से एक बदलाव का असर HDFC बैंक के क्रेडिट होल्डर्स पर पड़ सकता है. दरअसल, किसी भी थर्ड पार्टी ऐप जैसे की PayTM, CRED, MobiKwik, FreeCharge जैसे ऐप के जरिए पेमेंट करते है तो इसे रेंटल ट्रांसेक्शन कहा जाता है.

नए नियम के अनुसार अब थर्ड पार्टी ऐप्स से रेंट पेमेंट करते है, तो इसके लिए आपको 1% एक्सट्रा चार्ज देना होगा. जी हां इस चार्ज की कैंपिंग फीस 3,000 रुपये प्रति ट्रांसेक्शन हो सकती है. एचडीएफसी बैंक का ये नियम दो दिन बाद यानी 1 अगस्त से लागू होगा.

यूटिलिटी ट्रांजैक्शन पर चार्ज

अगर आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से जरिए यूटिलिटी पेमेंट करते है, तो तुरंत सावधान हो जाइए. बताया जा रहा है कि यदि आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 50,000 रुपये से कम कीमत का यूटिलिटी पेमेंट करते है तो इसपर आपको कोई भी एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा. अगर आप 50,000 रुपये से ज्यादा का यूटिलिटी पेमेंट करते है, तो इसके लिए आपको 1 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज का भुगतान करना होगा. इसकी ट्रांसेक्शन लिमिट 3,000 रुपये तक हो सकती है.

फ्यूल ट्रांजैक्शन

अगर आप एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्यूल पेमेंट करते है तो आपको इसके लिए एक्स्ट्रा चार्ज करना होगा. हालांकि आपको बता दें कि ये नियम एक बार में 15 हजार रुपये से ज्यादा का फ्यूल पेमेंट करने पर ही लागू हो सकता है और इसकी मैक्सिमम लिमिट 3,000 रुपये तक हो सकती है. अगर आप क्रेडिट कार्ड के जरिए 15 हजार रुपये से कम का फ्यूल पेमेंट करते है. तो इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा.

एजुकेशनल ट्रांसेक्शन पर भी देना होगा एक्सट्रा चार्ज

1 अगस्त से लागू किए जाने वाले इस नए नियम के अनुसार क्रेडिट कार्ड से एजुकेशनल ट्रांसेक्शन करने पर भी आपको एक्स्ट्रा चार्ज करना होगा. अगर आप थर्ड पार्टी ऐप के जरिए एजुकेशनल ट्रांसेक्शन करते है तो इसके लिए आपको 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा भुगतान करना होगा. हालांकि कॉलेज या स्कूल की वेबसाइट या उनकी पीओएस मशीनों के जरिए से पेमेंट करते है तो इसपर ये नियम लागू नहीं होने वाला है.

ये भी पढ़ें: अगर लास्ट डेट तक नहीं भर पाए ITR तो जुर्माने के साथ खानी पड़ सकती है जेल की हवा, जानिए क्या है नियम?

EMI प्रोसेसिंग शुल्क

किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर पर ईजी-ईएमआई विकल्प का लाभ उठाने के लिए ₹299 तक ईएमआई प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक ने टाटा न्यू इन्फिनिटी और टाटा न्यू प्लस क्रेडिट कार्ड के लिए नियम बदल दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

7 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

8 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

8 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

8 hours ago