यूटिलिटी

अगर आप थर्ड एसी का टिकट लेकर सेकेंड या फर्स्ट एसी में करते हैं यात्रा तो हो जाएं सावधान, वरना देना पड़ सकता है जुर्माना, जानें क्या है नियम

Railway Rules: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है जिससे रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं. ट्रेनें देश के छोटे-छोटे शहरों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं. यानी देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का बड़ा योगदान है. यही वजह है कि रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है.

ट्रेन का सफर काफी आरामदायक होता है इसलिए ज्यादातर लोग लंबी दूरी के सफर के लिए ट्रेन से जाना पसंद करते हैं. ट्रेन का सफर काफी सुविधायुक्त और सहूलियत भरा होता है. ट्रेन के सफर में फ्लाइट के मुकाबले किराया भी कम देना होता है. ट्रेन में सफर करने को लेकर रेलवे की ओर से कुछ नियम बनाए हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं उनके बारे में.

क्या है टिकट को लेकर नियम?

जिन नियमों का सभी यात्रियों को पालन करना होता है. इनमें एक नियम टिकट को लेकर भी है. यानी ट्रेन के जिस क्लास में आपने टिकट बुक की होती है उसी क्लास के कोच में आप सफर कर सकते हैं. अगर आप थर्ड एसी का टिकट लेते हैं और सेकेंड एसी में सफर करते हैं. तो उसके आपको जुर्माना देना पड़ सकता है. इसके लिए क्या है नियम चलिए आपको बताते हैं.

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले इस राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा, सरकार देगी फ्री गैस सिलेंडर, सिर्फ इन्हें मिलेगा लाभ

रेलवे द्वारा इतना लगाया जा सकता है जुर्माना

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक आपने ट्रेन के जिस कोच का टिकट लिया है. उसी कोच में आप सफर कर सकते हैं. लेकिन अगर आपने किसी और क्लास के कोच का टिकट लिया है और आप उसके अपर क्लास के कोच में सफर करते हैं. यानी अगर आप थर्ड एसी का टिकट लेकर सेकंड एसी में ट्रेवल करते हैं. तो फिर आप पर रेलवे द्वारा जुर्माना लगाया जा सकता है.

इसके लिए टीटीई आप पर 250 रुपये का फाइन लगा सकता हैं और आपको वापस थर्ड एसी कोच में भेज सकता है. या फिर वह आपको जिस स्टेशन पर पकड़ता है और जहां से ट्रेन चली थी वहां से लेकर तक आपसे सेकंड एसी और थर्ड एसी टिकट के बीच का किराया भी वसूल सकता है.

वेटिंग टिकट लेकर भी नहीं कर सकते सफर

इसके साथ ही अब भारतीय रेलवे ने नियमों में और सख्ती भी कर दी गई है. अब अगर आप रेलवे का वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या फिर एसी के आरक्षित कोचों में सफर करते हैं. तो फिर आप पर जुर्माना लगाया जाएगा. इतना ही नहीं अगर टीटीई चाहे तो आपको बीच सफर में ट्रेन से भी उतार सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago