अयोध्या राम मंदिर
Ayodhya tour by helicopter: अगर आप रामनगरी अयोध्या में स्थित राम मंदिर के दर्शन हेलिकॉप्टर से करना चाहते हैं और ऊपर से व्यू का मजा लेना चाहते हैं तो देश-विदेश के श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए जल्द ये सुविधा शुरु कर दी जाएगी. इसके बाद सफर में लगने वाला समय बहुत कम हो जाएगा. दरअसल यूपी सरकार ने अयोध्या राम मंदिर में हवाई दर्शन कराने का फैसला किया है.
इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से संस्था का चयन कर लिया गया है. ऐसे में अगर आप राम मंदिर का हेलीकॉप्टर में बैठकर दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए किराया भी तय किया जा चुका है. चलिए जानते हैं राम मंदिर का दर्शन करने के लिए हेलीकॉप्टर से कितना किराया लगेगा ?
कंपनी की ओर से जारी किराये के मुताबिक, प्रति व्यक्ति को राम मंदिर हवाई यात्रा के लिए 4130 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं आगरा से अयोध्या 45135 रुपये, मथुरा से अयोध्या 45135 रुपये, लखनऊ से अयोध्या 15045 रुपये, गोरखपुर से अयोध्या 13373 रुपये और प्रयागराज से अयोध्या का किराया 16717 रुपये रखा गया है. हेलीकॉप्टर में एक बार में केवल 5 यात्रियों को ले जाया जा सकता है. इस दौरान हर यात्री के पास अधिकतम 5 किलो तक का सामान होना चाहिए. इससे ज्यादा वजन नहीं ले जा सकते हैं.
किराये के मुताबिक, अभी मूल किराये से 40 प्रतिशत छूट का ऑफर दिया जा रहा है. इसके साथ ही हर टिकट पर 18 प्रतिशत GST लिया जाएगा. कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि, हेलीकॉप्टर से यात्रा के दौरान प्रति यात्री अधिकतम सामान 5 किलो तक का लगेज ले जा सकेगा. इसके साथ ही अभी बुकिंग के 60 घंटे तक ‘पहले आओ पहले पाओ’ स्कीम के आधार पर 40 प्रतिशत की छूट लागू रहेगी. 60 घंटे से अधिक होने पर बिना किसी छूट के पूरी दरें लागू होंगी.
ये भी पढ़ें: EPFO ने बदल दिए PF क्लेम के नियम, अब आधार नहीं इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत, यहां जानें पूरी डिटेल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इस सेवा का शुभांरभ करने वाले हैं. जबकि अगले चरण में अयोध्या से गोरखपुर, प्रयागराज से अयोध्या, आगरा व मथुरा से अयोध्या और लखनऊ से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी है. इस बीच कहा गया है कि अयोध्या में बन रहा राम मंदिर सितंबर 2025 तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा.
पर्यटन विभाग जल्द ही राम मंदिर के एरियल दर्शन की सुविधा शुरू करेगा. यह पर्यटकों के आकर्षण को बढ़ाएगा. माना जा रहा है कि यूपी सरकार राम मंदिर के दर्शन की तर्ज पर प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ का भी दर्शन कराने की योजना बना रही है. अभी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है. लेकिन कहा जा रहा है कि इसे लेकर जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा. जिसके बाद श्रद्धालु महाकुंभ का भी एरियल व्यू ले पाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…