देश

अस्पताल से एक्टर गोविंदा ने जारी किया हेल्थ अपडेट, कहा- ‘गलती से गोली चल गई, बाबा का आशीर्वाद है…’

Govinda Shot Himself: गोली लगने के बाद एक्टर गोविंदा ने अपने चाहने वालों को खुद ही अपना हेल्थ अपडेट दिया है. पैर में गोली लगने के बाद अभिनेता गोविंदा ने कहा- “मैं खतरे से बाहर हूं. गलती से गोली चल गई थी. बाबा का आशीर्वाद है. मैं अपने डॉक्टर्स का धन्यवाद करता हूं. मैं अपने फैंस का भी बहुत आभारी हूं.”

एक्टर गोविंदा को अपनी पिस्तौल से गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया. यह हादसा उस समय हुआ जब वो पिस्तौल को रख रहे थे. गोली लगने के बाद अभिनेता गोविंद को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया. जहां पर उनके पैर से गोली निकाली गई और वो खतरे से बाहर हैं. जानकारी के अनुसार गोविंद को अपनी ही पिस्तौल से गोली लगी है. यह हादसा सुबह 5 बजे के करीब हुआ था, जब वह कोलकाता बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे.

गोविंदा को कैसे लगी गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर गोविंद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को चेक कर रहे थे. तभी गोली चल गई जो कि उनके बाएं पैर में जाकर लगी. गोली की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचे और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उनके पैर से गोली निकाली गई और अब वो खतरे से बाहर हैं. एक्टर गोविंदा का इलाज मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा है.

इस बीच, मुंबई पुलिस ने इस मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि गोविंदा को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर में जा लगी. हालांकि, इस हादसे के संबंध में अभिनेता गोविंदा के परिवार की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

कोलकाता जाने की तैयारी में थे गोविंदा: मैनेजर

वहीं, दूसरी ओर अभिनेता गोविंदा के मैनेजर ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि 60 वर्षीय एक्टर कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. इस दौरान जब वो अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे, तभी वह गिर गई, बंदूक चल गई और गोली उनके पैर में लग गई. उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है. वह इस वक्त अस्पताल में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

53 minutes ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

1 hour ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

1 hour ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

2 hours ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

2 hours ago