IRCTC Share Markets
IRCTC Share Hike: भारतीय शेयर मार्केट पिछले कुछ वक्त से लगातार उड़ान भर रहा है, जिसके चलते शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को धमाकेदार मुनाफा हो रहा है. इसी कड़ी में अब मुनाफे की वजह भारतीय रेलवे से जुड़ा एक शेयर बन गया है, जिसके चलते एक ही दिन में निवेशकों को 14 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न मिल गया है. भारतीय रेलवे कैटरिंग की सर्विसेज देने वाले आईआरसीटीसी के शेयर्स ने लोगों को बंपर मुनाफा कमाकर दिया है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शेयर नए कीर्तिमान स्थापित करता नजर आएगा, लेकिन कैसे चलिए आज हम आपको बताते हैं.
दरअसल, 18 दिसंबर 2023 को आईआरसीटीसी के शेयर ने 52 वीक का हाई मार्क हासिल करते हुए 12.59 प्रतिशत उछाल के साथ 879.15 रुपये पर क्लोजिंग दी है. आज के ही दिन इस शेयर ने 889.35 रुपये का हाई बनाया. पिछले कारोबारी दिन पर IRCTC का शेयर 1.29 फीसदी गिरकर 780.85 पर बंद हुआ था. IRCTC के शेयर में इस तेजी के पीछे वजह है कंपनी का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा टर्नओवर रिकॉर्ड किया जाना है जिसके चलते स्टॉक में बंपर सेल हो रही है.
यह भी पढ़ें- Vande Bharat Express: देश में जल्द ही लॉन्च होंगी 10 नई वंदे भारत ट्रेनें, भारतीय रेलवे देगा बड़ी सौगात
जानकारी के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी उछलकर 70,548 करोड़ रुपये हो गया है. आईआरसीटीसी ने पिछले वर्ष की तुलना में नेट प्रॉफिट में 30.4% की वृद्धि दर्ज की, जो 226 करोड़ रुपये की तुलना में 294.7 करोड़ रुपये है. ऑपरेशन्स से होने वाले रेवेन्यू में भी 23.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस संख्या पिछले साल की इसी अवधि में 805.8 करोड़ रुपये थी, जबकि इस बार 995.3 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें-iPhone Hack Alert: अगर आपके पास है आईफोन तो हो जाएं सावधान! सरकार ने जारी की एडवाइजरी
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने इबिटा (EBITDA) में भी 20.2 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है. पिछले साल इसी समयावधि में यह 304.9 करोड़ रुपये थी, जबकि इस बार 366.5 करोड़ रुपये रहा है. बता दें कि इबिटा का मतलब ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले रिकॉर्ड की जाने वाली कमाई को इबिटा कहा जाता है. इसमें 20 फीसदी की वृद्धि एक अच्छा संकेत होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…
Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…
Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…