चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराबनीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से जांच एजेंसी ईडी ने समन जारी किया है. ईडी ने उन्हें दूसरी बार समन जारी कर 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. इस पर अब आम आदमी पार्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है. पार्टी की तरफ कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरते है. उन्हें पता है कि सीएम केजरीवाल का पहले से विपश्यना जाने का कार्यक्रम है. पार्टी ने बताया है कि अभी हमारे वकील नोटिस को पढ़ रहे हैं आगे जो कुछ भी होगा उसे बता दिया जाएगा.
आप नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- जो पीएम मोदी के सामने सरेंडर कर देते हैं उसे सरकार क्लीन चीट दे देती है.
संदीप पाठक ने आगे कहा कि- पीएम मोदी को सबसे ज्यादा डर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लगता है. वो उन्हें चुनाव में हरा नहीं सकते तो षड्यंत्र का सहारा लेते हैं. जो मोदी जी के सामने सरेंडर कर देता है, उन्हें सारे मामलों में क्लीन चिट दे देते हैं. आज अगर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन बीजेपी में शामिल हो जाते तो उन्हें क्लीन चीट दे दी जाती. उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल विपश्यना में जाने वाले हैं और वकील नोटिस पढ़ रहे हैं. आगे देखते हैं कैसे होगा.
अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के एक दिन बाद 19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से रवाना होंगे. वह हार साल 10 दिन के लिए विपश्यना के लिए जाते हैं. इस तरफ उनका कार्यक्रम 19 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलता और वह 30 दिसंबर को वापिस लौट आते. बता दें कि मुख्यमंत्री लंबे समय से विपश्यना का अभ्यास कर रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में बेंगलुरु और जयपुर सहित कई स्थानों पर जा चुके हैं.
परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…
UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…
Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…
PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…
Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…
Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…