आईपीएल ऑक्शन 2024 (सोर्स- IPL)
IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले होने वाले ऑक्शन में अब कुछ घंटों का ही समय बचा है. मंगलवार 19 दिसंबर को दुबई के कोका कोला एरिना में लीग के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. जिसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. भारतीय समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे से कुल 333 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी.
इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन को लेकर होने वाले ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है. इस ऑक्शन में अधिकत 77 खिलाड़ियों को ही खरीदा जाएगा. सभी 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट ही खाली है. ऐसे में कौन-कौन से खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा, ये भी देखने वाली बात होगी. सबसे ज्यादा 12 स्लॉट कोलकाता नाइट राइडर्स के पास खाली है. ऐसे में केकेआर कुल 12 खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: पहला वनडे खेलने के बाद सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज, क्या है वजह?
दोपहर एक बजे से ऑक्शन की शुरुआत होगी. आप आईपीएल ऑक्शन को देखना चाहते हैं तो आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आप फ्री में ऑक्शन देखना चाहते हैं तो आप मोबाईल पर देख सकते हैं. इसके लिए आपको जियो सिनेपा ऐप डाउनलोड करना होगा.
दुबई के समय के अनुसार दोपहर एक बजे से ऑक्शन की शुरुआत होगी. वहीं भारतीय समय अनुसार दोपहर ढाई बचे से शुरू हो जाएगा. ऐसे में आप भी दोपहर ढाई बजे अपना खत्म करके जियो सिनेमा ऐप के माध्यम से घर बैठे फ्री में ऑक्शन का उफ्त उठा सकते हैं. इस ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिस पर फैंस की नजरें रहेंगी. रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल के अलावा कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर फैंस की नजरें होंगी.
PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…
लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…
मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…
Meerut Mawana saree showroom fire CCTV minor arrested: मेरठ के मवाना में कृष्णा साड़ी शोरूम…