यूटिलिटी

क्या आपके आधार पर फर्जी सिम तो नहीं? जानें कैसे चेक करें और बचाएं खुद को बड़े संकट से

आज के समय में फोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. चाहे छात्र हो या नौकरी करने वाला व्यक्ति, व्यापारी या कोई और, सभी के लिए फोन की आवश्यकता होती है. और इसके लिए सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है, जो टेलीकॉम कंपनियों द्वारा दिया जाता है. सिम कार्ड लेने के लिए पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड का इस्तेमाल करना आम बात है.

हालांकि, कई बार लोग दूसरों के आधार नंबर का गलत इस्तेमाल करके फर्जी सिम कार्ड ले लेते हैं और इसका गलत इस्तेमाल करते हैं. ऐसे मामलों से बचने के लिए, यह जरूरी है कि आप समय-समय पर चेक करें कि आपके आधार पर कितनी सिम कार्ड एक्टिव हैं.

आधार पर कितने सिम कार्ड हैं, कैसे पता करें?

आजकल सोशल मीडिया पर अक्सर खबरें आती हैं कि किसी व्यक्ति के नाम पर फर्जी सिम लेकर कोई अपराध कर दिया गया है, और बाद में पुलिस उस व्यक्ति से पूछताछ करती है. ऐसे मामलों से बचने के लिए, आपको यह चेक करना चाहिए कि आपके आधार नंबर पर कितनी सिम कार्ड हैं.

इसके लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट संचार सारथी (sancharsaathi.gov.in) पर जाना होगा. यहां पर आपको ‘Citizen Centric Services’ के तहत ‘Know Your Mobile Connections’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपके नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे डालने के बाद आप आगे बढ़ सकते हैं.

अब आपके सामने आपके आधार से जुड़े सभी सिम कार्ड की जानकारी आ जाएगी. अगर आपको लगता है कि किसी सिम कार्ड का आपने इस्तेमाल नहीं किया है, तो आप उसके सामने ‘Not required’ पर क्लिक करके उसे रिपोर्ट कर सकते हैं.

एक आधार पर कितने सिम कार्ड खरीदे जा सकते हैं?

भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के अनुसार, एक आधार पर 9 से ज्यादा सिम कार्ड नहीं लिए जा सकते. अगर किसी व्यक्ति ने एक आधार पर 9 सिम कार्ड से ज्यादा लिए हैं, तो उस पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. यह जुर्माना 2 लाख रुपये तक भी बढ़ सकता है.

इसलिए, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपके आधार पर केवल वही सिम कार्ड एक्टिव हों, जो आपने खुद लिए हैं.


इसे भी पढ़ें- क्या आप भी चाहते हैं रिटायरमेंट पर करोड़ों का फंड? 


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था: दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

19 seconds ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

4 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

56 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

2 hours ago