चुनाव

कांग्रेस पहले कहती थी कि राम तो हैं ही नहीं, अयोध्या में भव्य मंदिर बना तो स्वर बदल गए: CM योगी का करारा वार

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जमकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं. आज CM योगी देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्‍होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र एवं श्रीनगर में जनसभा संबोधित की. इस दौरान कांग्रेस पार्टी को ‘राम मंदिर’ के मुद्दे पर धिक्‍कारा.

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में कहा, “भाइयो..बहनों… कांग्रेस पहले कहती थी कि राम तो हैं ही नहीं और जब अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके प्रभु राम का भव्य मंदिर बना है तो कांग्रेस के लोगों के स्वर ही बदल गए हैं, अब वो कहते हैं कि राम तो सबके हैं..”

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, “इन्होंने आस्था के साथ भी खिलवाड़ किया, युवाओं की आजीविकाओं के साथ भी खिलवाड़ किया, देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया और एक गरीब के ऊपर सरकार का जो संरक्षण होना चाहिए उसका भी मजाक उड़ाया.”

‘मोदी की गारंटी के पूरा होने की चहुंओर चर्चा’

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- “भाइयो..बहनों… कांग्रेस के लोगों के लिए ‘फैमिली फर्स्‍ट’ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ है. और, इसलिए हम तो उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीट आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले करने जा रहे हैं. अब मोदी की गारंटी के पूरा होने की चहुंओर चर्चा है.”

‘राष्‍ट्र की धरोहरों को संरक्षित किया जाएगा’

CM बोले- उत्‍तराखंड में केदारनाथ धाम फिर से अपने वैभव को प्राप्त कर चुका है. हम राष्‍ट्र की धरोहरों को संरक्षित कर रहे हैं. मंदिरों को सजाया-संवारा जाएगा.

यह भी पढ़िए— अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा, वो तो कांग्रेस की सरकार थी जो आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी: CM योगी

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

9 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

24 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

1 hour ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

2 hours ago