(प्रतीकात्मक फोटो साभार: Pixabay)
DOT: दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों से 15 अप्रैल से देश में USSD-आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सेवा बंद करने को कहा है. मोबाइल फोन के जरिए धोखाधड़ी और ऑनलाइन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इस सेवा को 15 अप्रैल से अगली सूचना तक बंद करने का आदेश दिया है.
आदेश में कहा गया है, ‘इस संबंध में सक्षम प्राधिकारी ने निर्णय लिया है कि सभी लाइसेंसधारी मौजूदा यूएसएसडी आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सेवाओं को 15.04.2024 से लाइसेंस नया ऑर्डर आने तक अगली सूचना तक बंद कर दें.’
मोबाइल ग्राहक अपने फोन स्क्रीन पर इस सक्रिय कोड को डायल करके यूएसएसडी सेवा का प्रयोग IMEI नंबर और मोबाइल फोन बैलेंस जैसी जानकारी का पता लगाना के लिसे इस सेवा का एक सामान्य उपयोग करते है. इस मामले में 28 मार्च के एक आदेश में, दूरसंचार विभाग ने कहा मोबाइल यूजर्स को पता भी नही चलता और स्कैमर फ्रॉड कॉल कर उनसे कॉल फॉरवर्डिंग कोड को एक्टिवेट करवा लेते हैं.
नतीजतन मोबाइल यूजर के फोन पर आने वाले जरूरी कॉल्स और मैसेज का डेटा किसी अनजान डिवाइस पर जाने लगता है. स्कैमर्स इस तरीका का इस्तेमाल कर मोबाइल यूजर के ओटीपी (OTP) पाने की कोशिश करते हैं ताकि, पैसों से जुडे़ फ्रॉड को अंजाम दिया जा सके
आदेश में कहा गया है, ‘सभी मौजूदा ग्राहक जिन्होंने यूएसएसडी आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सेवा सक्रिय की है, उन्हें वैकल्पिक तरीकों के माध्यम से कॉल फॉरवर्डिंग सेवाओं को दोबारा फिर से एक्टिवेट करने के लिए बताया जाएगा. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी सेवाएं उनकी जानकारी के बिना एक्टिवेट न हों.’
-भारत एक्सप्रेस
IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…
Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…
Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…
झारखंड के बड़े घोटालों में फंसे आरोपी अधिकारियों के लगातार जमानत पाकर जेल से बाहर…
Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…
Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…