यूटिलिटी

Government Housing Scheme: मिडिल क्लास के घर का सपना पूरा करेगी मोदी सरकार! जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

Government Housing Scheme: साल 2014 में केंद्र की सत्ता संभालने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों, महिलाओं, छात्रों, युवाओं, बेरोजगारों और बुजुर्गों के लिए अनेक जनकल्याण योजनाएं लॉन्च की थीं, जिसके चलते समाज का एक बड़ा वर्ग लाभान्वित हो रहा है. ऐसे में अगर आपके पास घर नहीं है और आप एक नए सामान्य घर लेने की सोच रहे हैं तो मोदी सरकार आपके लिए एक बेहतरीन योजना लाने की प्लानिंग कर रही है. ये एक हाउसिंग स्कीम हो सकती है और इसके तहत मध्यम वर्ग के लोगों को उनका घर दिलाने में सरकार अहम भूमिका निभा सकती है.

जानकारी मिली है कि इस हाउसिंग स्कीम के तहत मिडिल क्लास लोगों को लोन ब्याज पर बड़ी राहत मिल सकती है. योजना के तहत 9 लाख रुपये तक के लोन पर 3-6.5 फीसदी के बीच वार्षिक ब्याज की सब्सिडी दी जा सकती है. इतना ही नहीं, योजना के दायरे में 20 साल के टेन्योर के लिए 50 लाख रुपये से कम के होम लोन भी दिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें-FD Rate: इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर, अब मिलेगा 9.21% का फायदा

सरकार ला रही है नई योजना

सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार जिस हाउसिंग स्कीम को लाने की प्लानिंग कर रही है, वह अगले 5 साल के लिए होगी. इस पर सरकार 7.2 अरब डॉलर खर्च करने की प्लानिंग की है. केवल यह राहत ही नहीं, बल्कि साल 2024 के पहले मोदी सरकार आम जनता को कई मुद्दों पर भारी राहत दे सकती है. हालांकि इसे आम जनता को चुनाव से पहले लुभाने का भी एक मास्टरस्ट्रोक माना जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Call Forwarding Scam: ऑनलाइन ठगी का ये तरीका है खतरनाक, इन बातों का रखें ध्यान

कई मोर्चों पर मिल सकती हैं राहतें

जानकारी के मुताबिक केवल हाउसिंग स्कीम ही नहीं बल्कि मोदी सरकार कई मोर्चों पर जनता को राहत देने के मूड में है. इसके तहत सरकार उज्जवला की सब्सिडी में छूट देने से लेकर राशन स्कीम में बदलाव कर सकती है. इसके अलावा पीएम किसान योजना के तहत दी जाने वाली रकम को भी सरकार बढ़ा सकती है. बता दें कि अभी पीएम किसान योजना के तहत 6000 रुपये प्रतिवर्ष तीन किस्तों में दिए जा सकते हैं. माना जा रहा है कि अब सरकार इस 6,000 सालाना को बढ़ाकर 10 हजार कर सकती है. ऐसे में 2000 रुपये की किस्तों को 3 से बढ़ाकर 5 भी किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

19 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

19 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

36 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

37 minutes ago