दुनिया

Israel Hamas War: Gaza में इजरायली सेना घुसकर कर रही हमले, 150 हमास लड़ाके मारे, इमारतों के ऊपर मंडरा रहे अब अमेरिकी ड्रोन

Israel Hamas Gaza War Situation : पश्चिमी एशिया में इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को 28 दिन हो गए हैं. इजरायल की सेना ने हमास को पूरी तरह से खत्म करने के लिए गाजा में जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने गाजा को तीन ओर से घेर रखा है और सुरंगों में बैठे हमास के आतंकियों को खत्म करने में जुटी हैं. इस बीच अमेरिका के भी टोही ड्रोन गाजा के ऊपर उड़ान भरते नजर आए हैं. जिसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अमेरिका वहां क्‍या कर रहा है.

अमेरिका की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी ड्रोन बंधकों को ढूंढने के लिए गाजा शहर के ऊपर उड़ रहे हैं. टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, अमेरिका ने अपने नागरिकों की जानकारी लेने के लिए ये ड्रोन उड़ाए हैं. इजरायल पर आतंकी हमले के बाद हमास ने कई अमेरिकी नागरिकों को भी बंधक बना लिया था. अमेरिकन अधिकारियों का कहना है कि उनके 10 नागरिक लापता हैं. संभव है कि हमास के आतंकियों ने उन्हें बंधक बनाकर सुरंगों में छिपा रखा होगा.

यह भी पढ़िए: “Israel में 7 अक्टूबर को जो हुआ, वह आतंकवादी घटना”, रोम में बोले एस जयशंकर, फिलिस्तीन को लेकर कही ये बात

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जाएंगे गाजा और जॉर्डन

खबर आई है कि इस जंग के बीच अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन दूसरी बार गाजा पहुंचने वाले हैं. वहीं, दूसरी ओर अरब देशों के दबाव के बावजूद इजरायल ने साफ कह दिया है कि युद्ध विराम का मतलब उसकी हार होगी, ऐसे में वह युद्ध विराम (सीजफायर) करने के पक्ष में नहीं है. इजरायल को अमेरिका पूरा समर्थन दे रहा है. अमेरिका ने ही यूएन में इजरायल का साथ दिया, जिसके उपरांत सीजफायर लागू नहीं हो सका.

इजरायल द्वारा 9 हजार फिलिस्तीनी मारे गए- ‘अल जजीरा’

अरबियन न्‍यूज चैनल ‘अल जजीरा’ ने बताया कि इजरायल के हमलों में गाजा के 9 हजार फिलिस्तीनी मारे गए हैं. वहीं 7 अक्टूबर को हमास के आतंकी हमले में 1400 इजरायलियों की मौत हुई थी. हमास ने इजरायल समेत कई देशों के सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था. बंधक बनाए गए लोगों में काफी महिलाएं और बच्‍चे भी थे. इजरायली सरकार की ओर से कहा गया कि तकरीबन 250 इजरायली हमास की कैद में हैं, जिन्‍हें इजरायल बिना शर्त छुड़ाने में जुटा है.

हमास ने कहा- इजरायल पहले हमले रोके, फिर बात होगी

दूसरी ओर हमास के नेताओं ने कहा है कि इजरायल ने गाजा में हमले नहीं रोके तो बंधकों का बचना मुश्किल है. हमास ने यह भी कहा कि 30 से ज्‍यादा बंधकों की जान इजरायल के हमलों में ही चली गई, ऐसे में वो जिम्‍मेदार नहीं है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

6 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

11 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

15 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

29 minutes ago

526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?

अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…

35 minutes ago

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

50 minutes ago