यूटिलिटी

Greater Noida: परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक चलेगी मोनो रेल, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Mono rail: उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रिओं की सुविधा के लिए एक प्लान तैयार किया गया है जिसमें जेवर एयरपोर्ट से परी चौक तक मोनो रेल चलाई जाएगी. इससे परी चौक से जेवर तक कम समय में पहुंचा जा सकता है. दरअसल, लखनऊ में हुई बैठक में मोनो रेल चलाने पर फैसला लिया गया है. सबसे पहले इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट की बात कही गई है.

इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने स्विस कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है. स्विस कंपनी इनटामिन इसे पूरा करेगी. बैठक में यह तय किया गया है कि एजेंसी 2 माह में अपनी रिपोर्ट देगी. जेवर एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा की दूरी करीब 32 किलोमीटर है. मोनो रेल एक्सप्रेसवे के किनारे चलाई जाएगी इसके लिए जमीन पहले से मौजूद है.

नहीं सुनाई देगा कोई शोर

मोनो रेल ऐसी ट्रेन हैं जो कि रेलवे लाइन पर नहीं बल्कि एक बीम के सहारे चलती है. इसका रुट एलिवेटेड होता है. इसमे दुर्घटना की संभावना भी नहीं रहती है. मोनो रेल की सबसे बड़ी खासियत इसका साइलेंट सफर है. माना जाता है कि ये न तो अंदर बैठे यात्री को इसका शोर सुनाई देता है और न ही बाहर वाले लोगों को इससे प्रदूषण फ्री सफर होगा.

ये भी पढ़े:‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के फाइनल कंटेस्सेंट्स की लिस्ट जारी, शीजान खान की बहन फलक से लेकर नवाजुद्दीन की वाइफ आलिया का नाम, देखें पूरी लिस्ट

मोनो रेल का ट्रैक बनाने में 250 करोड़ होंगे खर्च

मोनो रेल का एक किलोमीटर ट्रैक बनाने में करीब 250 करोड़ रुपय खर्च होंगे. मेट्रो की अपेक्षा इसमें खर्च कम आएगा. ग्रेटर नोएडा से जेवर तक मोनो रेल चलने से आवाजाही में आसानी होगी. अधिकारियों ने बताया है कि ग्रेटर नोएडा से जेवर तक निर्बाध रुप से लोग आ जा सकते हैं जिससे लोगों को विश्वस्तरीय सुविधा मिल सकेगी. इसके अलावा दिल्ली से जेवर तक रैपिड मेट्रो चलाई जाएगी. मोनो रेल के साथ-साथ इसकी भी फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनवाई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

54 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago