बांग्लादेश के लिए सभी ट्रेनें रद्द
Bangladesh Riots Indian Railway Cancelled All Trains: बांग्लादेश में विवादित आरक्षण फैसले पर जारी बिगड़ते माहौल के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीने ने इस्तीफा देकर बांग्लादेश को छोड़कर एक सुरक्षित जगह के लिए निकल गई है. भारत सरकार ने भी बांग्लादेश की स्थिति पर पूरी नजर बनाए रखी है. इस बीच खबर आ रही है कि भारत ने ढाका कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस समेत बांग्लादेश से जुड़ी सभी रेल सेवाएं 6 अगस्त के लिए कैंसिल कर दी है. ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन ट्रेनों को रद्द किया गया है.
बांग्लादेश में इस समय हालात बीगड़ते जा रहे हैं. प्रदर्शनकारी सड़क पर घूम रहे हैं तो इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री आवास पर भी कब्जा कर लिया है. इन सबके बीच भारत सरकार भी एक्शन मोड में है. भारत सरकार के सुझाव पर भारतीय रेलवे ने बांग्लादेश जाने वाली सभी ट्रेन रद्द कर दी है भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत बांग्लादेश रेल सेवाएं 6 अगस्त तक के लिए रद्द कर दी गई है. हालांकि खबर यह आ रही हैं कि फिलहाल कुछ दिनों के लिए और रेल सेवाओं को रद्द किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:सोने के भाव में गिरावट, अब इतना सस्ता हुआ Gold; जानें बजट से पहले क्या था 24 कैरेट गोल्ड का भाव
15 दिन पहले, भारत ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण बांग्लादेश के लिए सभी रेल सेवाओं को रोक दिया था. आज बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी बहन के साथ देश छोड़ दिया. बंगलादेश में अशांति के कारण अबतक 300 से अधिक मौतें हो चुकी हैं. इन दंगो का कारण लोगों का विवादास्पद नौकरी कोटा प्रणाली के खिलाफ नाराजगी थी.
सेना प्रमुख ने शेख हसीना के इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि देश पर शासन करने के लिए एक अंतरिम सरकार की स्थापना की जाएगी. उन्होंने हिंसक विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप हुए महत्वपूर्ण आर्थिक नुकसान को भी स्वीकार किया. जनरल वकार-उज-जमान ने स्थिति की पूरी ज़िम्मेदारी ली और कहा कि वह कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करने में मदद करेंगे. उन्होंने शेख हसीना के इस्तीफे के बारे में बताया. बांग्लादेश में आए दिन हिंसा की खबरें आ रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…
अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…
Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…
UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…