Paris Olympics (Photo- X)
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 अगस्त को भारत के टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा मैदान में उतरेंगे. इसके अलावा, विनेश फोगाट पर भी नजर रहेगी. कौन से भारतीय खिलाड़ी किस समय कौन सी स्पर्धा में भाग लेगा, इस पर एक नजर.
दोपहर 1:30 बजे- टेबल टेनिस में पुरुष टीम, भारत के हरमीत देसाई, मानव विकास ठक्कर और शरत कमल राउंड ऑफ 16 में भाग लेंगे.
दोपहर 1:50 बजे- एथलेटिक्स में पुरुषों के भाला फेंक क्वालिफिकेशन में ग्रुप ए में भारत के किशोर कुमार जेना भाग लेंगे.
दोपहर 2:30 बजे से- कुश्ती में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 68 किलो वर्ग में निशा दाहिया का रेपेचेज मुकाबला होगा. (यह तभी होगा जब वह फाइनलिस्ट से हार जाती हैं)
दोपहर 2:50 बजे- एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर रेपेचेज राउंड में किरण पहल भाग लेंगी.
दोपहर 3:00 बजे- कुश्ती में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में विनेश फोगाट का मुकाबला राउंड ऑफ 16 में होगा.
दोपहर 3:20 बजे- एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक की क्वालिफिकेशन में ग्रुप बी में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भाग लेंगे.
दोपहर 4:20 बजे- अगर विनेश फोगाट क्वालीफाई करती हैं तो महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग में वह क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी. यदि वह जीतती हैं तो उन्हें शाम 10:25 बजे से सेमीफाइनल में खेलना होगा.
शाम 6:13 बजे- नेत्रा कुमानन, महिलाओं की डिंगी आईएलसीए6 वर्ग में मेडल रेस में हिस्सा लेंगी (यदि क्वालीफाई करती हैं).
शाम 7:13 बजे- पुरुषों की डिंगी आईएलसीए7 वर्ग में विष्णु सरवनन मेडल रेस में भाग लेंगे (यदि क्वालीफाई करते हैं).
रात 10:30 बजे- भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी.
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल से पहले लगा बड़ा झटका, अमित रोहिदास पर एक मैच का बैन
-भारत एक्सप्रेस
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…