Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

LIC पॉलिसीहोल्डर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब आप घर बैठे-बैठे WhatsApp से भर सकते है प्रीमियम

LIC ने अपने पॉलिसीहोल्डर्स के लिए WhatsApp पर प्रीमियम भुगतान की सुविधा शुरू की. अब ग्राहक घर बैठे UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से प्रीमियम भर सकते हैं.

LIC

LIC: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने अपने करोड़ों पॉलिसीहोल्डर्स के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. अब ग्राहक घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए WhatsApp पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं. इसके लिए LIC ने ‘WhatsApp बॉट’ सेवा लॉन्च की है, जिससे प्रीमियम भरने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी.

LIC के अनुसार, यह सुविधा ग्राहकों को ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान का आसान और तेज तरीका प्रदान करेगी. पोर्टल पर रजिस्टर्ड ग्राहक WhatsApp नंबर 8976862090 का उपयोग कर अपनी पॉलिसी देख सकते हैं और बकाया प्रीमियम की जानकारी ले सकते हैं. वे UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड के जरिए WhatsApp बॉट पर ही पेमेंट कर सकते हैं. प्रीमियम भुगतान से लेकर रसीद प्राप्त करने तक सारा प्रोसेस WhatsApp पर पूरा होगा.

क्या हैं फायदे?

LIC के CEO और MD सिद्धार्थ मोहंती ने बताया कि यह सुविधा ग्राहकों के लिए बेहद सुविधाजनक होगी. WhatsApp के बढ़ते उपयोग को देखते हुए यह प्रीमियम भुगतान का एक प्रभावी माध्यम बनेगा. ग्राहक कभी भी, कहीं से भी प्रीमियम भर सकेंगे. इससे LIC की कार्यक्षमता बढ़ेगी और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी. LIC के पोर्टल पर 2.2 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड पॉलिसीधारक हैं, और रोजाना 3 लाख से ज्यादा ग्राहक ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करते हैं.

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान , जम्मू और उधमपुर से दिल्ली तक के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital