यूटिलिटी

ये हुई न बात! अब हर फोन में WhatsApp, Instagram, फेसबुक में भी दिखाई देगा AI का कमाल

Meta AI Launch In India: टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा ने आज यानी सोमवार को भारत में व्हाट्सएप, फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और मेटा डॉट एआई पर अपने एआई असिस्टेंट की उपलब्धता की घोषणा की है. इसे लेटेस्ट ‘लामा 3’ लार्ज लैंग्वेज मॉडल के साथ बनाया गया है. कंपनी इसे भारतीयों के लिए सबसे पहले इंग्लिश लैंग्वेज में लेकर आया है. इससे पहले कंपनी ने कनेक्ट 2023 में अपने सोशल ऐप के लिए अपने AI मॉडल की घोषणा की थी जिसे अब भारत में भी रोल आउट किया जा रहा है.

AI बताएगा घूमने की जगह

नई ‘लामा 3’ एबिलिटी के साथ बताए गए ऐप का यूजर्स टेक्सट और इमेज जनरेशन जैसे कई कामों के लिए अब इस मॉडल का यूज इन एप्स पर सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर आपको कहीं घूमने जाने का मन कर रहा है तो ये AI आपको बेस्ट जगह ढूंढ के उसके बारे में बता सकता है. इतना ही नहीं आप इससे MCQ और रूम डिजाइन के लिए फोटो भी बनवा सकते हैं. AI चैट असिस्टेंट फेसबुक फीड में भी उपलब्ध होगा. यूजर्स किसी पोस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए मॉडल से भी सवाल पूछ सकते हैं.

रील्स का भी देगा Suggestion

इंस्टाग्राम पर ये AI मॉडल यूजर्स को रील्स का Suggestion भी दे सकता है. व्हाट्सएप पर यूजर्स पर्सनल चैट के अलावा ग्रुप चैट में भी मेटा AI तक पहुंच सकते हैं. टेक्सटुअल इंटरैक्शन से परे यूजर्स टेक्सटुअल प्रॉम्प्ट से पहले ‘image’ जोड़कर फोटो भी बना सकते हैं. इतना ही नहीं आप इस फोटो को एनिमेट भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: देश में 1 जुलाई से लागू होंगे RBI के नए नियम, बदल जाएगा Credit Card पेमेंट करने का तरीका, जानें आप पर कितना पड़ेगा असर

अपनी पसंदीदा फोटो को कर सकते हैं एनिमेट

इस नए मेटा एआई का इस्तेमाल करके आप अपनी पसंदीदा फोटो को एनिमेट कर सकते हैं. एक प्रॉम्प्ट डालते ही फोटो में मानों जान आ जाएगी. आप इसका इस्तेमाल करके अपने दोस्तों को भी चौंका सकते हैं. मेटा AI meta.ai पर भी उपलब्ध होगा. यूजर्स कई तरह के क्वेरीज, टेक्स्ट समरी, प्रूफरीडिंग, एडिटिंग और ट्रांसलेशन समेत कई कामों में इसका यूज कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

27 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

1 hour ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

2 hours ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

2 hours ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

3 hours ago