Akshay Kumar
Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आए दिन कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिससे उनकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर होने लगती हैं. वहीं अब एक्टर ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जिसे देख उनके फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. अक्षय कुमार ने मुंबई में अपने दिवंगत माता-पिता हरिओम भाटिया और अरुणा भाटिया की याद में वृक्षारोपण अभियान चलाया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
अक्षय ने अपने एक बयान में कहा, ‘हमें धरती मां से जो मिला है, उसके लिए पेड़ लगाना हमारी तरफ से बहुत छोटा सा रिटर्न गिफ्ट जैसा है. माता-पिता के सम्मान में ऐसा करना मेरे लिए इसे और भी खास बनाता है.’ वहीं अक्षय ने इस बात पर जोर दिया कि वृक्षारोपण अभियान उनके प्यार और देखभाल के लिए एक श्रद्धांजलि है. जिसे लेकर उन्होंने कहा, ‘यह उनके प्यार और देखभाल के लिए एक श्रद्धांजलि है और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को पोषित करने और संरक्षित करने का वादा है.’ एक्टर ने बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी के साथ 200 पेड़ लगाए.
यह भी पढ़ें : Mr and Mrs बने सोनाक्षी-जहीर, सामने आई शादी की पहली तस्वीर, सबके सामने ही पत्नी का हाथ चूमते दिखे दूल्हे राजा
वहीं बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट के बारे में तो उन्हें अब से पहले टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में देखा गया था. साथ ही वह जल्द ही ‘सरफिरा’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म में वह वीर म्हात्रे का किरदार निभा रहे हैं, जिसका मकसद कम आय वाले लोगों के लिए किफायती एयरलाइन बनाना है. यह साउथ स्टार सूर्या की तमिल मूवी ‘सोरारई पोटरु’ की हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास अहम रोल में हैं. ‘सरफिरा’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…
Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…