बिजनेस

7 years of GST: जीएसटी से परिवारों को सबसे ज्यादा फायदा, PM बोले— चीजें काफी सस्ती हुईं, आम आदमी का पैसा बचा

The Goods and Services Tax (GST): भारत में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू हुए 7 साल हो गए हैं. मोदी सरकार ने 1 जुलाई, 2017 को इसे लागू किया था, जिसमें 17 स्थानीय कर और शुल्क समाहित थे. पिछले सात वर्षों में, आम लोगों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कई उत्पादों और सेवाओं पर टैक्स कम किया गया. अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी से आम आदमी को हुए लाभ के बारे में बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X.com के सोशल मीडिया हैंडिल पर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के आंकड़ों को शेयर करते हुए लिखा— “हमारे लिए ये रिफॉर्म्स (सुधार के लिए उठाया गया कदम) 140 करोड़ भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने का साधन है. हमने देखा है कि देश में जीएसटी लागू होने के बाद घरेलू उपयोग की वस्तुएं काफी सस्ती हो गई हैं. इससे गरीब और आम आदमी को काफी बचत हुई है. हम लोगों के जीवन को बदलने के लिए सुधारों की इस यात्रा को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

जीएसटी से परिवार शीर्ष लाभार्थी बने: सीबीआईसी

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के जिन आंकड़ों को दिखाया, उनके अनुसार, आटा, सौंदर्य प्रसाधन, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर आदि सहित अधिकांश घरेलू सामान जीएसटी लागू होने के बाद सस्ते हो गए हैं. इससे घरेलू आय पर दबाव काफी कम हुआ है और वहनीयता (Affordability) में सुधार हुआ है.

वित्त मंत्री बोलीं— लोगों का जीवन आसान बनाएंगे

शनिवार को हुई जीएसटी परिषद की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “मैं करदाताओं को आश्वस्त करना चाहती हूं कि हमारा इरादा जीएसटी करदाताओं के जीवन को आसान बनाना है. हम कम अनुपालन की दिशा में काम कर रहे हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

20 minutes ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

37 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

2 hours ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago