यूटिलिटी

Bank Loan: इस बैंक ने MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया, ज्यादा चुकानी होगी अब EMI

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स) में 5 बेसिस पॉइंट (bps) तक वृद्धि करने का फ़ैसला किया है. लेंडिंग रेट्स में बढ़ोतरी से होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन सबकुछ महंगा होने वाला है. इसका असर वर्तमान कर्जधारकों पर भी पड़ने वाला है और इसकी ईएमआई भी बढ़ने वाली है.

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक़, बैंक ने सभी अवधियों में MCLR में 5 बीपीएस की वृद्धि कर दी है. इससे पहले, 01-11-2022 को, PNB ने सभी अवधियों के लिए MCLR में 30 बीपीएस की वृद्धि कर दी थी. एमसीएलआर/आरएलएलआर + बीएसपी से जुड़े अग्रिमों पर ब्याज दर वर्तमान में 0.25% तक देखने को मिला है.

PNB और बैंक ऑफ इंडिया का MCLR

PNB की नई दर 1 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगी. ओवरनाइट MCLR को 7.40% से बढ़ाकर 7.45% करने का फ़ैसला लिया गया है, 1 महीने की MCLR को 7.45% से बढ़ाकर 7.50% हुआ है, तीन महीने की MCLR को 7.55% से बढ़ाकर 7.60% किया गया  है, छह महीने की MCLR को 7.75% से बढ़ाकर 7.80% किया गया है. 1 साल की MCLR 8.05% से बढ़कर 8.10% और 3 साल की MCLR 8.35% से बढ़कर 8.40% किया गया है.

ये भी पढ़े- LPG Cylinder Price: एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक करें रेट

ज्यादा चुकानी होगी EMI

मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी के वजह से  PNB के जिन ग्राहकों ने कर्ज लिया है, उन्हें अब अधिक EMI चुकानी पड़ेगी . नई कार ऋण पर, एक वर्ष का एमसीएलआर+0.10% वर्तमान में 8.15% है, और पुरानी कार ऋण के लिए एक वर्ष का एमसीएलआर+1.10% वर्तमान में 9.15% कर दिया गया है.

बैंक के शुद्ध लाभ में आई कमी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 63 प्रतिशत घटकर 411 करोड़ रुपये हो गया है . बैंक ने बताया कि फंसे हुए कर्ज के लिए उच्च प्रावधान के कारण शुद्ध लाभ में कमी देखने को मिली है . एक साल पहले की इसी तिमाही से  बैंक को  1,105 करोड़ रुपये का लाभ मिला था .

Dimple Yadav

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago