Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold Price UP: अक्षय तृतीया से पहले हापुड से लखनऊ तक 10 ग्राम के ताजा भाव, जानें क्या है रुझान

अक्षय तृतीया से पहले यूपी में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. 26 अप्रैल 2025 को हापुड़ से लखनऊ तक 10 ग्राम गोल्ड की कीमत ₹95,600 से ₹100,802 के बीच रही.

Gold Rate

Gold Rate

Gold Price 26 April 2025: हाल के दिनों में सोने की कीमतों में कभी तेज उछाल तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिका-चीन के बीच चल रही टैरिफ जंग ने सोने की कीमतों को प्रभावित किया है, जिसके चलते वायदा बाजार में गुरुवार को गोल्ड ने 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था. हालांकि, इसके बाद कीमतों में कमी भी आई. आज 26 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में अनिश्चितता बनी रहेगी. तो आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सोने के ताजा रेट और बाजार के रुझान.

उत्तर प्रदेश में सोने की कीमत

  • 24 कैरेट सोना: ₹95,600 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹91,050 प्रति 10 ग्राम
  • वायदा बाजार में 24 कैरेट: ₹94,970 प्रति 10 ग्राम
  • वायदा बाजार में 22 कैरेट: ₹86,940 प्रति 10 ग्राम
  • शहरों के अनुसार सोने की कीमत
  • लखनऊ: ₹98,340
  • कानपुर: ₹95,600
  • वाराणसी: ₹98,559 (22 कैरेट: ₹90,359)
  • मेरठ: ₹98,240
  • इलाहाबाद: ₹99,755
  • झाँसी: ₹99,755
  • हापुड: ₹100,802
  • पठिया: ₹100,631
  • चंडीगढ़: ₹101,519
  • जयपुर: ₹102,475

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव

शादियों के सीजन और अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में अस्थिरता देखी जा रही है. टैरिफ युद्ध और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है. घरेलू सराफा बाजार में कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जो खरीदारों के लिए राहत की बात है. दूसरी ओर, वायदा बाजार और विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है.

क्या सोने का भाव 56,000 तक गिरेगा?

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और हालिया रुझानों को देखते हुए आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में और गिरावट की संभावना है. अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो सोने का भाव ₹56,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. हालांकि, बाजार की अनिश्चितता को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: देशभर में सोने-चांदी के दामों में फिर देखा गया उतार-चढ़ाव, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital