यूटिलिटी

आखिर क्या है ये PPF का 15+5+5 फार्मूला, जिसे फॉलो कर आप बन सकते हैं करोड़पति

PPF 15+5+5 Formula: पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) एक सरकारी निवेश और बचत योजना है, जो लंबी अवधि के निवेश करके लोगों को उनका वित्तीय भविष्य सुरक्षित करने में मदद करती है. PPF की मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है, लेकिन इसे एक बार में 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. यह सुविधा इस योजना को और भी बेहतर बनाती है, क्योंकि इसके माध्यम से आप न केवल एक बड़ा पूंजी कोष बना सकते हैं, बल्कि नियमित और टैक्स-फ्री आय भी प्राप्त कर सकते हैं.

करोड़पति बनाने की क्षमता

PPF की ब्याज दरें लंबे समय से स्थिर बनी हुई हैं, फिर भी यह एक लाभकारी योजना है, विशेष रूप से अगर इसे लंबी अवधि के लिए निवेश किया जाए. यह आपको करोड़पति बना सकता है. वर्तमान में इस योजना पर 7.1% की वार्षिक ब्याज दर है, और इसमें एक वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. साथ ही, PPF अकाउंट में सालाना न्यूनतम 500 रुपये का निवेश अनिवार्य है.

क्या है 15 + 5 + 5 का फार्मूला

PPF योजना का सबसे प्रभावी तरीका है 15 वर्षों तक निवेश करना, फिर इसे दो बार 5 साल के लिए बढ़ाना. ध्यान रहे कि अधिकतम सीमा तक निवेश करके ही आप एक बड़ा पूंजी जमा कर सकते हैं.

  • अधिकतम सालाना निवेश: 1,50,000 रुपये
  • 15 वर्षों में कुल निवेश: 22,50,000 रुपये
  • 15 वर्षों बाद कुल कॉर्पस: 40,68,209 रुपये
  • ब्याज से प्राप्त लाभ: 18,18,209 रुपये

अगर आप PPF अकाउंट को 5 + 5 साल बढ़ाते हैं

  • 25 वर्षों में कुल निवेश: 37,50,000 रुपये
  • 25 वर्षों बाद कुल कॉर्पस: 1.03 करोड़ रुपये
  • ब्याज से प्राप्त लाभ: 65,58,015 रुपये

यदि ब्याज दर 7.1% बनी रहती है, तो 25 वर्षों में आप 1 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं. इसके लिए आपको 25 वर्षों में कुल 37.5 लाख रुपये निवेश करने होंगे, और 65.58 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा.

PPF अकाउंट बढ़ाने के नियम

PPF अकाउंट को 15 साल की मैच्योरिटी के बाद एक बार में 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. फिर इसे 5 साल के और बढ़ाने का विकल्प है. अगर आप 15 वर्षों के बाद निवेश के साथ इसे बढ़ाते हैं, तो ब्याज दर वही रहती है. 5 साल के लिए बढ़ाने पर आप साल में 60% तक राशि निकाल सकते हैं. लेकिन अगर आपने बिना निवेश किए स्कीम को बढ़ाया है, तो 15 वर्षों के बाद आपकी जमा राशि पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा.

टैक्स-फ्री आय

यदि आपने 1 करोड़ रुपये का पूंजी जमा किया है और उससे नियमित आय प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं. यदि आपने स्कीम को बिना अतिरिक्त निवेश किए 5 वर्षों के लिए बढ़ाया है, तो आपको वर्ष भर में एक बार पूरी राशि का कोई भी हिस्सा निकालने की सुविधा होगी. 1 करोड़ रुपये के बैलेंस पर 7.1% की ब्याज दर से सालाना 7,31,300 रुपये मिलेगा. इस राशि को 12 महीनों में बांटने पर आपको करीब 60,000 रुपये प्रति माह मिलेगा, और यह राशि पूरी तरह से टैक्स-फ्री होगी.

PPF खाता खोलने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • PPF खाता खोलने के लिए Form A किसी भी अधिकृत बैंक से प्राप्त किया जा सकता है.
  • KYC दस्तावेज़ के रूप में आधार कार्ड, वोटर ID, या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग किया जा सकता है.
  • एड्रेस प्रमाण
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • नॉमिनी के लिए Form E

ये भी पढ़ें: गजब है LIC की ये योजना, सिर्फ एक बार लगाएं पैसा, जिंदगी भर मिलेगी इतने रुपये की पेंशन, बस करना होगा ये काम

ब्याज दर में स्थिरता

PPF योजना की ब्याज दर में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो निवेशकों के लिए निराशाजनक हो सकता है. आखिरी बार ब्याज दर में बदलाव 1 अक्टूबर 2018 को हुआ था, जब इसे 7.6% से बढ़ाकर 8% किया गया था. इसके बाद, ब्याज दरों में लगातार कमी आई है, और वर्तमान में यह 7.1% पर स्थिर है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

13 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

29 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

38 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago