यूपी के सभी जिलों में पहुंचा जियो ट्रू 5जी
Jio: भारत में अगले महीने क्रिकेट का सबसे बड़ा उत्सव वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है. दर्शकों ने स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहले से ही टिकट का इंतजाम कर लिया है. जिन दर्शकों को टिकट नहीं मिला वो टीवी और स्मार्टफोन पर मैच देखने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन स्मार्टफोन में लाइव देखते वक्त इंटरनेट काफी परेशान करता है. लेकिन अब डिजिटल दर्शकों के लिए खुशखबरी आई है. दरअसल, ओपनसिग्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान स्टेडियमों और उनके आसपास डाउनलोड स्पीड को बढ़ा दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनी जियो की डाउनलोड स्पीड औसतन 61.7Mbps है. यह भारती एयरटेल से दो गुना और वोडाफोन आइडिया से 3.5 गुना तेज है. इसके अतिरिक्त, Jio की 5G डाउनलोड स्पीड औसत 334.5Mbps है. रिपोर्ट के मुताबिक, ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान स्टेडियमों में 5G नेटर्वक के मामले में, Jio टॉप पर है. जियो के 5G यूजर्स अपना 50% से अधिक समय 5G नेटवर्क पर बिताते हैं. यह अनुपात एयरटेल के 20.7% से 2.6 गुना अधिक है.
यह भी पढ़ें: जयशंकर और ब्लिंकन की मुलाकात में निज्जर मामले का जिक्र तक नहीं, भारत के कड़े रूख के बाद नरम पड़े ट्रूडो के तेवर
ओपनसिग्नल के आंकड़ों के अनुसार, जियो व्हाट्सएप, स्काइप और फेसबुक मैसेंजर जैसी ओवर-द-टॉप (OTT) वॉयस सर्विस दे रहा है. सर्वे किए गए 40 शहरों में से 23 में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग चार्ट में जियो टॉप पर है. वहीं, एयरटल 22 में आगे है. वोडाफोन 15 शहरों में आगे है. बताते चलें कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023,भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होगा. 10 स्टेडियमों में मैच होंगे. रिलायंस जियो की प्रभावशाली डाउनलोड स्पीड और 5G उपलब्धता टेलीकॉम कंपनी को बाजार में एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बनाती है.
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…