देश

मेनका गांधी को ISKCON ने भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, बीजेपी सांसद ने लगाए थे गायों को कसाइयों के हाथ बेचने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है. ISKCON कोलकाता द्वारा मेनका गांधी को यह नोटिस भेजा गया है. दरअसल, मेनका गाधी के हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में वे इस्कॉन पर अपनी सारी गायें कसाईयों को बेचने का आरोप लगा रही है. इसके बाद ही इस्कॉन ने अपने उपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए यह नोटिस भेजा है.

इस्कॉन ने किया आरोपों को खारिज

ISKCON कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डाला है और लिखा है कि, ‘आज हमने श्रीमती मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है, इस्कॉन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाने के लिए. इस्कॉन के भक्तों, समर्थकों और शुभचिंतकों का विश्वव्यापी समुदाय इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी है. हम इस्कॉन के खिलाफ भ्रामक प्रचार के खिलाफ न्याय की खोज में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

मेनका गांधी ने क्या कहा था?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेनका गांधी ने इस्कॉन पर आरोप लगाते हुए कहा कि “इस समय सबसे बड़े देश के जो धोखेबाज हैं वे इस्कॉन हैं. वे गौशालाएं स्थापित करते हैं और उन्हें चलाने के लिए सरकार से असीमित लाभ मिलता है. उन्हें इसके लिए बहुत बड़ी जमीन मिलती है.”

वहीं उन्होंने आगे कहा कि “मैंने अभी उनकी अनंतपुत गौशाला का दौरा किया. वहां एक भी गाय अच्छी स्थिति में नहीं थी.” उन्होंने कहा “गौशाला में कोई बछड़ा नहीं था, जिसका मतलब है कि सभी को बेच दिया गया. इस्कॉन अपनी सारी गायें कसाईयों को बेच रहा है.” वहीं विडियो में वह यह भी कहती दिख रही हैं कि जितनी गायें उन्होंने बेची है कसाईयों को उतनी किसी ने नहीं बेची होंगी. ये वही लोग हैं, जो सड़क पर ‘हरे राम हरे कृष्णा’ का जाप करते हुए घूमते हैं और कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है. अगर ये लोग ऐसा कर सकते हैं, तो दूसरों के बारे में क्या ही कहा जाए.”

इसे भी पढ़ें: विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य पर फेलिक्स अस्पताल ने आयोजित किया वॉकथाॅन


मेनका गांधी के बयान पर ISKCON की प्रतिक्रिया

वहीं बीजेपी सांसद मेनका गांधी के आरोपों को ISKCON ने झूठा और निराधार बताया. ISKCON के राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा है कि ‘मेनका गांधी के अप्रमाणित एवं झूठे बयानों पर प्रतिक्रिया. इस्कॉन न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल में सबसे आगे रहा है. जैसा कि आरोप लगाया गया है, गायों और बैलों की जीवन पर्यंत सेवा की जाती है, उन्हें कसाइयों को नहीं बेचा जाता है.’

Rohit Rai

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

23 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

35 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago