उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद सीएम योगी से मिले विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह, तमाम विषयों पर की चर्चा

राष्ट्रधर्म, राजधर्म एवं सनातन धर्म के शिखर पुरूष, उप्र की प्रगति और समृद्धि के सूत्रधार, अपराध मुक्त, भयमुक्त, सुरक्षित उत्तर प्रदेश के प्रणेता, सशक्त, समर्थ, सर्वसमावेशी, दूरदर्शी मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर उनका स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया. परम श्रद्धेय सीएम आदित्य नाथ योगी जी को उप्र विधानसभा उपचुनाव में एतिहासिक विजय की शुभकामनाएं दीं, यह विजय आपके नेतृत्व में सुशासन और विकास के संकल्पों पर जनता की स्वीकृति का प्रमाण है. बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरणीय असंतुलन तथा जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत मा. मुख्यमंत्री जी को उप्र में राज्य पर्यावरण संरक्षण आयोग के गठन का प्रस्ताव दिया.

सकारात्मक परिचर्चा के दौरान सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों से अवगत कराया, सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आंतरिक Connectivity को सुदृढ़ बनाने हेतु मार्गों के निर्माण / सुदृढ़ीकरण तथा आवश्यक Fly Overs के निर्माण हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रस्ताव दिया. सरोजनीनगर परिवार के लिए निरंतर संचालित ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ के 100 वें आयोजन में माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया. बढ़ते Cyber Crime और House arrest जैसे घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आयोग के गठन हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को पूर्व में दिए गये प्रस्ताव के सम्बन्ध में अनुस्मारक पत्र भी प्रदान किया.

Covid -19 के दौरान अनेक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर सकें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अनेक युवाओं के प्रार्थना पत्र पर माननीय मुख्यमंत्री जी से RO/ARO और PCS परीक्षाओं में 2 अतिरिक्त अवसर दिलाए जाने हेतु अनुरोध किया.

विशिष्ट BTC शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन पदाधिकारियों के अनुरोध पर विशिष्ट BTC – 2004 चयन प्रक्रिया द्वारा नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाये जाने की मांग का पत्र मा. मुख्यमंत्री जी को अग्रेषित किया. साथ ही उप्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा हस्तांतरित पत्र के आधार पर ग्रामीण सफाई कर्मियों को अन्य संवर्गों की भांति प्रोन्नति प्रदान किये जाने की मांग पर विचार करने हेतु आग्रह किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

12 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

21 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

27 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

30 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago