उत्तर प्रदेश

संभल में मोहर्रम पर बड़ा ताजिया निकालने से रोकने के खिलाफ याचिका पर हस्तक्षेप नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल में 6जूलाई को मोहर्रम के समय 54गुणे 15फीट का ताजिया निकालने की अनुमति की मांग में दाखिल याचिका पर यह कहते हुए हस्तक्षेप से इंकार कर दिया कि केवल काल्पनिक आशंका को लेकर याचिका दाखिल नहीं की जा सकती.

कोर्ट ने कहा कि याची ने स्वयं माना कि पुलिस ने कोई लिखित आदेश नहीं दिया है.थाना कोतवाली की 22जून 25की नोटिस में कहा गया है कि ताजिया निकालते समय ऐसे कोई क्रियाकलाप न किए जाय जिससे कानून व्यवस्था भंग होती हो.ताजिया निकालने पर रोक नहीं है.

इसपर याची ने संबंधित अधिकारी के समक्ष पिछले वर्ष की तरह 54गुणे 15फीट का ताजिया निकालने की अनुमति की अर्जी दाखिल करने की छूट दी जाय.जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और याचिका निस्तारित कर दी.

यह आदेश न्यायमूर्ति एम के गुप्ता तथा न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की खंडपीठ ने आफताब हुसैन व एक अन्य की याचिका पर दिया है. याची का कहना था उसे बड़ा ताजिया निकालने से रोका जा रहा है.विगत वर्ष बड़ा ताजिया निकाला गया था. कोई लिखित आदेश न होने के कारण कोर्ट ने इसे याची की काल्पनिक आशंका करार दिया.


ये भी पढ़े: दिल्ली से अमेरिका तक फैला नशे का अंतरराष्ट्रीय जाल, अमित शाह बोले- ‘हर ड्रग सिंडिकेट का जड़ से सफाया करेंगे’


भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago