उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रेच सुविधा की मांग, अगली सुनवाई 25 जुलाई को

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्रेच की सुविधा की मांग में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि क्रेच (बाल देखभाल केंद्र) उच्च न्यायालय की मुख्य इमारत में होना चाहिए.

मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली तथा न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने यह टिप्पणी एडवोकेट जाह्नवी सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान की. उच्च न्यायालय की ओर से कहा गया कि क्रेच नवनिर्मित भवन में खोला जाना प्रस्तावित है.

एडवोकेट जाह्नवी सिंह ने महिला हितों को रखा केंद्र में

अधिवक्ता जाह्नवी सिंह ने जनहित याचिका में उच्च न्यायालय के कर्मचारियों एवं महिला अधिवक्ताओं के हित में क्रेच सुविधा की मांग की है. तर्क दिया कि दिल्ली और देश के अन्य उच्च न्यायालयों में उच्च गुणवत्ता वाली क्रेच सुविधाएं संचालित हो रही हैं. उसी तर्ज पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में भी ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

पूर्व में कोर्ट ने हाईकोर्ट प्रशासन से इस विषय पर जानकारी मांगी थी. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 25 जुलाई 2025 नियत करते हुए हाईकोर्ट के अधिवक्ता को इस मामले में ठोस जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.


ये भी पढ़े: PM Modi Ghana Visit: प्रधानमंत्री के स्वागत में घाना में लगाए गए ‘हरे राम हरे कृष्ण’ के नारे


भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

15 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

12 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

21 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

34 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago