उत्तर प्रदेश

राजकीय संप्रेक्षण गृह गोरखपुर की दुर्दशा पर हाईकोर्ट सख्त, चीफ जस्टिस ने स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज की जनहित याचिका

गोरखपुर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और भारी अव्यवस्था के मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज की है, जिसकी सुनवाई आज, गुरुवार 23 मई को की जाएगी.

यह कार्रवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर की गई है. जस्टिस यादव ने एक अखबार में छपी खबर के माध्यम से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट के महानिबंधक को पत्र लिखा था और इसे जनहित याचिका मानते हुए मुख्य न्यायाधीश के सामने रखने का अनुरोध किया था.

खबर के मुताबिक, गोरखपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में आटे में कीड़े पाए गए और वहां रह रहे बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है. बताया गया है कि जिस संप्रेक्षण गृह की क्षमता 100 बच्चों की है, वहां गोरखपुर मंडल के विभिन्न जिलों से आए 257 बच्चे रह रहे हैं.

इस दुर्व्यवस्था का खुलासा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव और अपर जिला जज के निरीक्षण के दौरान हुआ. उन्होंने यह देखा कि बच्चों को न केवल भीड़भाड़ वाली स्थिति में रखा गया है, बल्कि उनके भोजन, रहन-सहन और सुरक्षा के उचित इंतज़ाम भी नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- लोकबंधु चिकित्सालय में आग की घटना के बाद जांच कमेटी ने दी सिफारिशें, डिप्टी सीएम ने दिए सभी अस्पतालों में लागू करने के निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

6 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

27 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

37 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

39 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

49 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

57 minutes ago