उत्तर प्रदेश

अमरोहा के मुकारमपुर गांव में खेत की तारबंदी में फंसा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Amroha leopard rescue: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मुकारमपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत की तारबंदी में एक तेंदुआ फंसा हुआ दिखाई दिया. सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर जैसे ही तारबंदी में उलझे तेंदुए पर पड़ी, यह खबर पूरे गांव और आसपास के इलाकों में तेजी से फैल गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तेंदुए को देखने के लिए भीड़ लग गई.

खेत की तारबंदी में फंसा तेंदुआ

ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि संभवतः यही तेंदुआ कुछ दिन पहले क्षेत्र में एक किशोर पर हुए हमले में शामिल हो सकता है. हालांकि वन विभाग और प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच और पहचान के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा. तेंदुए के फंसे होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई. इसके साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली. किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास घेराबंदी कर क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया. ग्रामीणों को तेंदुए के करीब न जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

गांव के समीप तेंदुआ निकलने से लोगों में भय और डर का माहौल

वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तेंदुए को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की तैयारी में जुट गए हैं. रेस्क्यू अभियान के तहत विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है ताकि तेंदुए को बिना किसी नुकसान के पकड़ा जा सके और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके। वहीं पुलिस बल लगातार मौके पर तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने का काम कर रहा है, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए. तेंदुए के गांव के समीप मिलने की घटना से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है. ग्रामीण लगातार रेस्क्यू अभियान की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है तथा प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है. अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर जल्द ही उचित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें: खान सर को पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार, रातभर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, छात्रों का जबरदस्त विरोध

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago