Ayodhya: अयोध्या में मिली हार से भाजपा में अंतर्कलह…पूर्व सांसद ने अपने ही नेता को बताया माफिया, छोड़ी प्रेस कांफ्रेंस

Ayodhya: हाल ही में हुए लोक सभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था. अप्रैल-मई में हुई इस चुनाव का परिणाम जून में आया था लेकिन अभी तक इस हार की कसक भाजपा के मन से नहीं मिट सकी है. एक ताजा खबर के मुताबिक इस हार की वजह से अभी तक भाजपा के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है यही वजह रही कि फैजाबाद के पूर्व सांसद लल्लू सिंह एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को अचानक छोड़कर निकल गए. यही नहीं उन्होंने ये भी दावा करते हुए कहा कि वह एक ‘माफिया’ के साथ मंच शेयर नहीं करेंगे.

इस पूरी खबर को लेकर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लल्लू सिंह का ये इशारा बीजेपी नेता शिवेंद्र सिंह की ओर था. मालूम हो कि भाजपा प्रदेश महासचिव संजय राय ने सदस्यता अभियान को लेकर अयोध्या के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाई थी. यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों से पहले पार्टी के सदस्यता अभियान को लॉन्च करने के लिए रखा गया था लेकिन लल्लू सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस छोड़ दी. तो वहीं इस मामले में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए लल्लू सिंह ने कहा है कि इसका आगामी विधानसभा उपचुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. इसी के साथ ही लल्लू सिंह ने ये भी कहा कि बात मुझे साइडलाइन करने की नहीं है. मुझे कौन साइडलाइन करेगा? ये शिष्टाचार और अनुशासन की बात है. मैं समय से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच गया था और पत्रकारों के साथ बैठा था. तभी पार्टी के कुछ नेता वहां पहुंचे और मंच की तरफ़ बढ़े. मैंने देखा कि वहां कुछ ग़लत लोग बैठे हैं. मुझे नहीं लगा कि ऐसे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के साथ बैठना सही है. इसलिए मैंने चुपचाप वहां से निकल जाना सही समझा.

ये भी पढ़ें-Bihar: जानें 30 बेड का अस्पताल क्यों बन गया खंडहर? 15 साल पहले 5 करोड़ में हुआ था तैयार अब चोरों ने जमाया अड्डा

मालूम हो कि इस बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये कहा जा रहा था कि अयोध्या की फैजाबाद सीट पर तो भाजपा को कोई हरा ही नहीं सकता लेकिन जब रिजल्ट सामने आया तो सभी लोग शाक्ड रह गए. इस सीट पर लल्लू सिंह को सपा के अवधेश प्रसाद ने बुरी तरह हरा दिया था तो वहीं इस पूरी हार का ठीकरा भी लल्लू सिंह के संविधान बदलने वाले बयान पर ही फोड़ा गया था. मालूम हो कि प्रेस कॉन्फ्रेंस 4 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे से एक दिन पहले आयोजित की गई थी. यहां पर भाजपा मिल्कीपुर विधानसभा सीट जीतने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. सीएम योगी ख़ुद ही इस सीट पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं और कुछ मंत्रियों को यहां पर लगातार रहने के लिए कहा गया है. गौरतलब है कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट तत्कालीन सपा विधायक अवधेश प्रसाद के लोकसभा चुनाव जीतने के चलते खाली हुई है. तो दूसरी ओर भाजपा ज़िला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी के अंदरुनी मसलों को उठाने का एक निश्चित तरीका होता है. सबको उसी हिसाब से चलना चाहिए.

मैं उस दिन मौजूद था मंच पर

मालूम हो कि इस मामले पर शिवेंद्र सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने कहा है कि अयोध्या में पार्टी की हार की वजह लल्लू सिंह की ‘संविधान बदल देंगे’ वाली टिप्पणी है. इसी के साथ ही उन्होंने लल्लू सिंह के पहले आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के साथ रह चुके कथित संबंधों की ओर भी इशारा किया. उन्होंने आगे कहा कि वो लंबे समय से भाजपा के सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं. फिलहाल वो ब्लॉक प्रमुख संघ के ज़िला अध्यक्ष हैं. मैं उस दिन मंच पर मौजूद था. मैं लंबे समय से उनके साथ चुनाव में जुड़ा रहा हूं, लेकिन उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई. मुझे लगता है कि उनका बयान उनकी बढ़ती उम्र को दिखाता है. संविधान पर उनकी टिप्पणी के कारण ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. मेरे साथ और इससे भी गंभीर मामलों का सामना कर रहे लोगों के साथ उनकी तस्वीरें हैं. उन्हें पहले किसी को माफिया कहने के अपने मापदंड स्पष्ट करने चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

23 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

24 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

39 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago