उत्तर प्रदेश

Ayodhya : रामनवमी के अभिजीत मुहूर्त पर रामलला के ललाट पर सजा सूर्य तिलक, घंटे-घड़ियाल और शंखनाद से गूंजा मंदिर प्रांगण, देखें वीडियो

रामनवमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर श्री राम लला के ललाट पर सूर्य तिलक हुआ. करीब चार मिनट तक यह दुर्लभ संयोग रहा. दुनिया इस अभूतपूर्व पल की साक्षी बनी. सूर्य तिलक के साथ ही मंदिर में आरती की गई. इससे पहले कुछ देर के लिए मंदिर के पट बंद किए गए. गर्भग्रह की लाइट बंद कर दी गई, ताकि सूर्य तिलक स्पष्ट नजर आए.

सूर्य तिलक का पहले हुआ था ट्रायल

सूर्य तिलक को लेकर शनिवार को आखिरी ट्रायल किया गया था. आठ मिनट तक चले इस ट्रायल के दौरान इसरो के साथ-साथ आईआईटी रुड़की और आईआईटी चेन्नई के एक्सपर्ट भी मौजूद रहे थे. रामनवमी पर दूसरी बार रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया है. इसका सीधा प्रसारण देश-दुनिया के लोगों ने देखा.

रामनवमी के अवसर पर बीते साल भी रामलला का सूर्य तिलक किया गया था. ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि अगले बीस साल तक लगातार सूर्य तिलक होता रहेगा.

सूर्य तिलक का धार्मिक महत्व

बता दें, श्री रामजन्मोत्सव पर सूर्य तिलक का धार्मिक महत्व है. प्रेरणा रामचरितमानस कीचौपाई- ‘मास दिवस कर दिवस भा मरम न जानइ कोइ, रथ समेत रबि थाकेउ निसा कवन बिधि होइ‘ है. चौपाई में तुलसीदास लिखते हैं कि रामलला का जब जन्म हुआ, तब सूर्य देव अयोध्या पहुंचे. इतना मोहित हुए कि एक महीने अयोध्या में रह गए. इस दौरान अयोध्या में रात नहीं हुई. भगवान राम सूर्यवंशी थे यानी सूर्य उनके कुल देवता हैं.

राम नवमी को लेकर खास तैयारियां

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में जिला प्रशासन ने रामनवमी पर्व को लेकर बेहद खास तैयारियां की हैं. रामकथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- Ram Navami: “प्रभु श्रीराम सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करें”, PM Modi ने रामनवमी की दी शुभकामनाएं

इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. राम मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, रामपथ तक जोन में बंटे हुए हैं. आवश्यकता पड़ने पर इंटरनल डायवर्जन भी किए जाएंगे. सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

2 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

3 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago