पीएम मोदी.
Ram Navami: देशभर में आज (6 अप्रैल) राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, प्रभु श्रीराम सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करें.
पीएम ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं
पीएम ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करें। जय श्रीराम!”
सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025
सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥”
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥भारत के प्राण, मानवता के आदर्श, धर्म के सर्वोत्तम स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस 'श्री राम नवमी' की समस्त रामभक्तों एवं प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं!
भारत की… pic.twitter.com/Hh0gvIDHGm
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 5, 2025
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा “भारत के प्राण, मानवता के आदर्श, धर्म के सर्वोत्तम स्वरूप, हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त रामभक्तों एवं प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं! भारत की आस्था, मर्यादा और दर्शन में राम हैं। राम भारत की ‘अनेकता में एकता’ के सूत्र हैं।
यह भी पढ़े-ं Ram Navami: आज के दिन ही परमेश्वर ने लिया था श्रीराम अवतार, जानिए कैसा था उनका रंग-रूप, स्वभाव और गुण
जन-जन की आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम की कृपा चराचर जगत पर बनी रहे। सबका कल्याण हो, यही प्रार्थना है। श्री राम नवमी का यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शिक्षाओं और आदर्शों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का एक अवसर है। करुणानिधान प्रभु श्री राम की जय!”
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




