दुनिया

USA: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान चली गोली…मचा हड़कंप; बंदूकधारी सहित दो लोगों की मौत-Video

USA: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये घटना पेंसिलवेनिया में हुई है और घटना में बंदूकधारी के साथ ही रैली में मौजूद एक शख्स की मौत हो गई है. फिलहाल ट्रंप सुरक्षित हैं. इस घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई दिग्गजों के बयान सामने आए हैं तो वहीं बाइडन ने कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली है.

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि गोली चलते ही भाषण दे रहे ट्रंप नीचे बैठ जाते हैं और भीड़ में हड़कंप मच जाता है तो वहीं सुरक्षा गार्ड मोर्चा सम्भाल लेते हैं. सीबीएस न्यूज के मुताबिक, गोली चलने के तुरंत बाद यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने ट्रंप को मंच से नीचे उतार लिया. ट्रंप को एक काफिले में ले जाया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रंप के कान से खून बहता देखाई दे रहा है. फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

ये भी पढ़ें-जानें क्यों दिया जाता है ‘आर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’? पीएम मोदी को रूस में इससे नवाजा गया

बढ़ा दी गई सुरक्षा

शनिवार को पेंसिल्वेनिया में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की रैली में गोली चलने की घटना के बाद ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाई गई है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं. इसी के साथ ही आस-पास सभी सुरक्षात्मक उपाय लागू किए गए हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीक्रेट सर्विस विभाग के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने एक्स पर जारी बयान में कहा, 13 जुलाई की शाम को पेन्सिलवेनिया में ट्रंप की रैली में एक घटना घटी.

जो बाइडन ने कही ये बात

इस घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित तमाम दिग्गजों के बयान सामने आए हैं. बाइडन ने कहा ‘पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी मिली. यह सुनकर खुशी हुई कि वह सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा है. मैं उनके और उनके परिवार के लिए और रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. बाइडन ने तत्काल कार्रवाई करने और गोलीबारी वाली जगह से ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकालने वाले यूएस सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों का भी आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा, अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर इसकी निंदा करनी चाहिए.

ओबामा ने स्वस्थ होने की कामना की

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, अमेरिका के लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है. हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि पेन्सिलवेनिया की रैली में क्या हुआ है, लेकिन हम सभी इस बात को जानकर राहत की सांस ले सकते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है. ओबामा ने कहा, हमें इस समय अपनी राजनीति में शिष्टाचार और सम्मान के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करना चाहिए. मिशेल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

3 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

30 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

31 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

40 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

42 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

52 minutes ago