Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistani Terror Spy: गाजियाबाद में जासूसों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध पकड़े गए, इनमें 5 नाबालिग

Major Spy Bust: गाजियाबाद जासूसी कांड में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. 9 और संदिग्ध आतंकी गिरोह के सदस्य पकड़े गए हैं. इनमें पांच नाबालिग भी शामिल हैं. सभी पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं से संपर्क में थे.

Navy Jawan Adarsh ​​Kumar From Agra Arrested For Kochi Naval Base Spy
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Major Spy Bust: गाजियाबाद जासूसी कांड में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने 9 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इन सभी का पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों से सीधा संपर्क था.

पांच नाबालिग भी शामिल

पकड़े गए 9 संदिग्धों में 5 नाबालिग भी हैं. इनके कब्जे से 2 सीसीटीवी कैमरे, 9 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस पूछताछ में इन लोगों ने कई बड़े खुलासे किए हैं.

50 जगहों पर कैमरे लगाने का टारगेट

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें देश के 50 अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम सौंपा गया था. गाजियाबाद के अलावा मुरादनगर और मोदी नगर में भी पीएफआई से जुड़े लोगों का कनेक्शन सामने आया है.

देशभर में अलर्ट

इस खुलासे के बाद दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब में पुलिस तथा खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. कई राज्यों में जांच तेज कर दी गई है.

मलेशिया, यूके, नेपाल और दुबई कनेक्शन

जांच में जासूसों का मलेशिया, यूके, नेपाल और दुबई से भी संपर्क सामने आया है. पाकिस्तानी हैंडलर सरदार और शहजाद भट्टी का नाम लिया गया है. मलेशिया का एक हैंडलर भी सक्रिय था.

मुंबई पोर्ट की रेकी

आरोपियों ने मुंबई पोर्ट की रेकी भी की थी. दो आरोपी अभी फरार हैं. इनमें बिहार के नौशाद अली और समीर उर्फ शूटर शामिल हैं. जांच एजेंसियों को लगभग एक दर्जन और आरोपियों के भूमिगत होने का शक है.

UAPA के तहत कार्रवाई

सभी आरोपियों को जल्द ही आतंकवादी घोषित करने की तैयारी है. जांच एजेंसियां UAPA कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने जा रही हैं. पूछताछ में सोहैल नाम के आरोपी ने कबूल किया कि दिल्ली के बाद जालंधर को निशाना बनाने की योजना थी.

सोपिया से पश्चिमी यूपी तक नेटवर्क

सूत्रों के अनुसार यह जासूसी नेटवर्क सोपिया से शुरू होकर हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है. देश में सिलसिलेवार हमलों की साजिश रची जा रही थी.

जांच का दायरा बढ़ा

NIA, RAW और यूपी ATS ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. पंजाब में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं.
यह पूरा मामला देश की सुरक्षा के लिए बहुत गंभीर है. जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं.

‘आरोपियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे…’, मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर क्या बोले सीएम योगी?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital