उत्तर प्रदेश

Bahraich Violence: इंटरनेट सेवा बंद, पीएसी की 5 कंपनियां तैनात, प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल और शोरूम में लगाई आग

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich) में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए पथराव और और फायरिंग के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर तोड़-फोड़ की और वाहनों समेत कई दुकानों और प्रतिष्ठानों को आग के हवाले कर दिया है. स्थिति पर काबू पाने के लिए पीएसी की 5 कंपनी के साथ ही जिला पुलिस को तैनात किया गया है. इसके साथ ही महसी क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है.

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

प्रदर्शनकारियों ने एक अस्पताल और होंडा शोरूम में आग लगा दी. पुलिस हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. वहीं सोमवार की सुबह जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हजारों की संख्या में लोग शव को लेकर तहसील के लिए निकल पड़े. पुलिस ने भीड़ तो तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे.

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर Bahraich रवाना

मौके पर जिले के आलाधिकारी मौजूद हैं. वहीं लखनऊ से सीएम योगी के निर्देश पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव और फायरिंग, एक युवक की मौत, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

पुलिस ने बहराइच हिंसा मामले में 6 नामजद अब्दुल हमीद, सरफराज, फहीम, शेयर खान, ननकाऊ और मारफ अली आरोपी समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अब तक 30 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसके साथ ही अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

1 minute ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

8 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

25 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

34 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

44 minutes ago