Bulandshahr Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के गुलावठी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोनू मारा गया है. यह वही खूंखार अपराधी था जिसने पिछले दिनों यानी 1 अगस्त को ककोड़ के वैर रेलवे स्टेशन के पास एक मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस जघन्य कांड के बाद से ही पुलिस और प्रशासन के लिए यह आरोपी सिरदर्द बना हुआ था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था.
पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि वांछित चल रहा बदमाश मोनू गुलावठी इलाके में छिपा हुआ है. इसी इनपुट के आधार पर स्थानीय पुलिस और स्वाट टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए गांव छपरावत के पास इलाके की घेराबंदी कर ली. खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने बचने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
पुलिस ने भी बिना वक्त गंवाए जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. गोलीबारी इतनी खतरनाक थी कि गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, हालांकि गनीमत यह रही कि जैकेट सुरक्षित होने की वजह से उनकी जान बाल-बाल बच गई. इस मुठभेड़ में स्वाट टीम के एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पुलिस की जवाबी गोलीबारी में इनामी बदमाश मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
ये भी पढे़ं- काकोरी एक्शन की 101वीं वर्षगांठ: स्कूली बच्चों संग तिरंगा यात्रा में चले CM योगी
मुठभेड़ के बाद जब पुलिस ने आसपास तलाशी ली, तो मौके से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर मोनू का एक अन्य साथी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया.
फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन (तलाश अभियान) शुरू कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसके दूसरे साथी को भी दबोच लिया जाएगा. इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और अपराधियों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…