उत्तर प्रदेश

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में 2017 की जीत दोहराएगी भाजपा, सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव: केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya Statement: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2017 की जीत को दोहराएगी. उन्होंने X.com पर एक पोस्ट लिखकर यूपी की पूर्ववर्ती सपा सरकार को भी कोसा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA गठबंधन यूपीवालों के साथ धोखा है.

सपा के अगुआ व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का नाम लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोला. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा — “सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव…आपको बता दें कि भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है. लेकिन सपा का PDA धोखा है!”

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा— “यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, और भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 की जीत दोहराएगी.”

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अगुआ अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. भाजपा कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में फंसी है, जिसकी वजह से जनता की सोचने वाला कोई नहीं है. अखिलेश के बयानों पर गौर किया जाए तो वे भाजपा में केशव प्रसाद मौर्य की उपेक्षा का आरोप लगाते रहे हैं. एक दफा तो उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को ये ऑफर तक दे दिया कि वे 100 विधायक तोड़ लाएं तो मुख्यमंत्री बना दिए जाएंगे. हालांकि हर बार केशव प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव को करारा जवाब देते रहे और पार्टी के प्रति अपनी आस्था दिखाते रहे. सितंबर 2022 में अखिलेश यादव ने उन्हें विधायकों को तोड़ने और मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया था.

यह भी पढ़िए: “सीएम योगी के विरोध में विधायकों को उकसाया जा रहा”, लोकसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मुख्यमंत्री पर फोड़ने की हो रही कोशिश

— भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago