Bharat Express DD Free Dish

Sambhal Girls Arrested: अश्लील हरकतें कर कमाती थी हर महीने 35 हजार रुपये, संभल पुलिस ने महक, हीना और परी को किया गिरफ्तार

Sambhal Girls Arrested: पहले इन युवतियों ने साफ-सुथरे कंटेंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये. जिसपर बिल्कुल भी व्यू नहीं आते थे. लेकिन जब उन्होंने अश्लील कंटेंट डालने शुरू किये तो फॉलोअर्स और व्यूज की बाढ़ आ गई.

mehak pari

Sambhal Girls Arrested: आजकल युवाओं को जल्द से जल्द फेमस होने और पैसे कमाने के लिए सोशल मीडिया पर उटपटांग हरकतें करते आप देखे ही होंगे. लेकिन कभी-कभी उनकी ये हरकतें उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा देती है. इसका ताजा उदाहरण हमें यूपी के संभल में देखने को मिला. जहां सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और अश्लीलता फैलाने के आरोप में तीन लड़कियों और उनके कैमरामैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

संभल में तीन लड़कियां महक, निशा उर्फ परी और हीना सोशल मीडिया पर रोज गाली-गलौज और अश्लील इशारों वाले कंटेंट अपलोड करती थीं. जिसके बाद संभल पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन तीन लड़कियों के साथ इनके कैमरामैन आलम को भी गिरफ्तार कर लिया है.

व्यूअरशिप बना कमाई का जरिया

इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर गाली-गलौज और अश्लीलता से भरे सैकड़ों वीडियो पोस्ट थे. जिन्हें हजारों लोग लाइक और फॉलो करते थे. इसी व्यूअरशिप की वजह से उन्हें अच्छी कमाई भी होती थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों लड़कियां इस तरह के कंटेंट अपलोड कर एक महीने में 35 हजार से ज्यादा कमा ले रही थीं.

कैसे हुई गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार ये तीनों लड़कियां संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव की रहने वाली हैं. तीनों लड़कियां लंबे समय से गंदे इशारे, गाली-गलौज और आपत्तिजनक चीजें करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती थीं. जिसकी वजह से गांव के वरिष्ठ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी. जिसके बाद एसएसपी ने इस मामले में असमोली थाना प्रभारी राजीव मलिक को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये.

ये भी पढ़ें- “लाइब्रेरी में RDX रखा हुआ है…”, दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्र और अभिभावकों में दहशत का माहौल

पुलिस की छानबीन में सच साबित हुआ आरोप

शिकायत मिलने के बाद असमोली पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस की इंस्टाग्राम अकाउंट की छानबीन में यह आरोप सही पाया गया. उनके अकाउंट पर लगातार अश्लील कंटेंट डाले जा रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने रविवार की रात को इन चारों महक, परी, हिना और कैमरामैन आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके मोबाइल और अन्य डिवाइस जब्त कर लिये हैं.

जांच में क्या निकला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार सबसे पहले इन युवतियों ने साफ-सुथरे कंटेंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये. जिसपर बिल्कुल भी व्यू नहीं आते थे. लेकिन जब उन्होंने अश्लील कंटेंट डालने शुरू किये तो फॉलोअर्स और व्यूज की बाढ़ आ गई. फॉलोअर्स बढ़ने के बाद इनके पास ब्रांड के प्रमोटर्स भी आने लगे.

4 हिस्सों में बंटती थी कमाई

पैसे और शोहरत देख इन तीनों ने इसे ही अपने रोजगार का जरिया बना लिया. पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि इससे होने वाली कमाई 4 हिस्सों में बंटती थी.

फिलहाल पुलिस ने इन आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में भी जुटी है कि क्या ये किसी के कहने पर वीडियो बना रही थीं या इसमें कोई और एंगल है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read