Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Uttar Pradesh : हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही बाइक पर जा रहे 4 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत, सीएम योगी जताया दुख

हादसा (Road Accident ) इतना भयानक था कि बाइक पर सवार सभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हाफिजपुर के एसएचओ आशीष पुंडीर ने बाइक चला रहे दानिश के नशे में होने की आशंका जताई है.

Madhya Pradesh: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार की मौके पर मौत - भारत एक्सप्रेस

Gwalior road accident, Kanwariyas killed, Agra-Mumbai highway crash, speeding car accident, Shivpuri Link Road mishap, MP highway tragedy, Kanwariya protest, road safety Madhya Pradesh, car driver negligence, India Sawan accident.

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे (Road Accident ) में बाइक सवार सभी लोगों की मौत हो गई, इनमें चार बच्चे भी थे.

स्विमिंग करके घर जा रहे बाइक सवार

बता दें, ये सभी बाइक सवार स्विमिंग करके वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा (Road Accident ) हुआ. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. यह हादसा थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ. हादसे के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली. हादसे में मरने वालों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है. बता दें, घटना के तुरंत बाद मृतकों को निजी अस्पताल में ले जाया गया था. अब पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है.

मृतकों में 4 बच्चे शामिल

मृतकों की पहचान दानिश (उम्र 36, महिरा (उम्र 6 वर्ष), समायरा (उम्र 5 वर्ष, पुत्री दानिश), समर (उम्र 8 वर्ष), और माहिम (उम्र 8 वर्ष) के रूप में हुई है. ये पांचों एक ही बाइक से गुलावठी के गांव मिठ्ठेपुर गए थे. पांचों ने बाग स्थित स्वीमिंग पुल में स्नान किया और रात करीब साढ़े दस बजे वापस लौट रहे थे तभी हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें- माली में 3 भारतीयों के अपहरण पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, माली सरकार को आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश

हादसा (Road Accident ) इतना भयानक था कि बाइक पर सवार सभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हाफिजपुर के एसएचओ आशीष पुंडीर ने बाइक चला रहे दानिश के नशे में होने की आशंका जताई है. पुलिस के मुताबिक इसी वजह से वह बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया. हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital