उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में ट्रेनी महिला सिपाहियों का हंगामा, बोलीं- बाथरूम में है कैमरा, पानी के लिए तरसाया; क्या सरकार को चूना लगा रहे हैं अधिकारी?

Uttar Pradesh News: एक तरफ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है. वहीं दूसरी ओर कुछ अधिकारी सरकार को चूना लगाने में व्यस्त हैं. इसी का नतीजा है कि गोरखपुर स्थित यूपी पीएसी की 26वीं बटालियन में ट्रेनिंग ले रहीं महिला सिपाहियों को प्रदर्शन पर उतरना पड़ गया.  महिला रिक्रूट्स का दर्द बुधवार को सड़क पर छलक पड़ा. उन्होंने बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया. इस तरह की लापरवाही के कारण परेशानी के साथ-साथ सरकार की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.

हंगामे के कारण

गोरखपुर में स्थित पीएसी की 26वीं बटालियन में प्रशिक्षण ले रही महिला प्रशिक्षुओं ने बुधवार को हंगामा किया. बुनियादी सुविधाओं की कमी है और उन्हें कई समस्याओं को लेकर वह परेशान थीं. प्रबंधन के खिलाफ उनकी और भी कई शिकायतें थी जिसकी सुनवाई नहीं हो रही थी.

  • सुविधाओं की कमी: महिला प्रशिक्षुओं का आरोप था कि 600 प्रशिक्षुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जबकि क्षमता केवल 300 की है.
  • पानी और खाने की समस्या: पूरे दिन में प्रशिक्षुओं को आवश्यकता से काफी कम पानी मिल रहा था और खाना भी समय पर नहीं मिल रहा था.
  • बाथरूम की समस्या: बाथरूम की संख्या कम होने से लाइन लगानी पड़ रही थी. कुछ प्रशिक्षुओं ने बाथरूम में कैमरे होने का आरोप लगाया है.

हंगामे के दौरान की स्थिति

हंगामे के दौरान महिला प्रशिक्षु सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगीं और फूट-फूटकर रोने लगीं. एक प्रशिक्षु बेहोश हो गई जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया. कुल पांच महिला प्रशिक्षुओं को डिहाइड्रेशन की शिकायत के कारण अस्पताल ले जाया गया.

  • महिला प्रशिक्षु सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगीं और फूट-फूटकर रोने लगीं.
  • एक प्रशिक्षु बेहोश हो गई जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया.
  • कुल पांच महिला प्रशिक्षुओं को डिहाइड्रेशन की शिकायत के कारण अस्पताल ले जाया गया.

अधिकारियों की कार्रवाई

मामला गरमाने के बाद आईजी (पीएसी) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक पीटीआई पर एक्शन लिया है. अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को समझाया और समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. जांच के आदेश दिए गए हैं और अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं.

  • आईजी (पीएसी) ने एक पीटीआई को निलंबित कर दिया.
  • अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को समाधान करने का आश्वासन दिया.
  • जांच के आदेश दिए गए हैं और अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं.

कैमरे की बात को अधिकारी ने नकारा

इस मामले में गोरखपुर आईजी (पीएसी) प्रतिंदर कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है. कुछ तकनीकी वजहों से रात में कुछ देर के लिए लाइट गई थी और समस्याएं थीं जिन्हें तत्काल दूर किया गया है. उन्होंने बाथरूम में सीसी कैमरा लगाने के आरोपों पर कहा कि यह पूरी तरह गलत है और ऐसा कोई कैमरा नहीं लगाया गया है जो किसी की निजता भंग कर सके. उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं और समस्याओं का निस्तारण कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बच्चे सकुशल स्कूल जा सकें, इसलिए योगी सरकार ने कराई 46,748 स्कूली वाहनों की जांच, संचालन के लिए अब ये प्रावधान

सरकार की छवि पर पड़ता है असर

जाहिर है सैनिकों को प्रशिक्षण के लिए सरकार पर्याप्त खर्च करती है. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें सारी सुविधाएं दी जाती हैं. इसके लिए सेंटर के पास पर्याप्त बजट भी होता है. इसके बाद भी किसी की लापरवाही या किसी गड़बड़ी के कारण प्रशिक्षुओं को अगर प्रदर्शन करना पड़ता है तो इससे कई तरह के सवाल खड़े होते हैं. क्योंकि, परोक्ष रूप से जब इस तरह के मामले मीडिया में आते हैं तो पहला सवाल सरकार पर ही उठाए जाते हैं. कोई भी इस बात की तह में जाकर नहीं जानना चाहता है कि आखिर लापरवाही, गड़बड़ी या भ्रष्टाचार किसने किया है. अब देखना होगा इस मामले की जांच में क्या सामने आता है?

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना' (PM-VBRY) के तहत पहली…

2 seconds ago

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

4 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

9 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

37 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

38 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

39 minutes ago