उत्तर प्रदेश

Hathras Stampede: हाथरस पहुंचे सीएम योगी ने जिला अस्पताल में घायलों से की मुलाकात, लिया हालात का जायजा-Video

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को अचानक भगदड़ होने के बाद अब तक हादसे में 121 लोगों की मौत हो चुकी है. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को खुद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना.

 

हाथरस पहुंचने पर सीएम योगी ने अपने मंत्रियों और सांसद से पूरी जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर अस्पतालों में घायलों से मुलाकात करने पहुंचे. सीएम योगी खुद पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं. मुख्यमंत्री का राजकीय हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा. उसके बाद उन्होंने अपने मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों से घटना की जानकारी ली इसके बाद अस्पताल के लिए रवाना हुए. सीएम योगी ने यहां सर्किट हाउस में हालात का जायजा लिया.

 

अस्पताल में किए गए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बता दें कि सीएम योगी के आने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए. ओपीडी को कुछ देर के लिए बंद किया गया. वहीं हाथरस में हुई भगदड़ घटना पर यूपी के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों का इलाज चल रहा है. सीएम घायल व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलने के लिए हाथरस पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री घटना की खबर पल-पल हमसे और प्रशासन के माध्यम से ले रहे हैं. घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि मंगलवार को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस घटना में 121 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग घायल हैं, फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

8 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

14 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

33 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

36 minutes ago