Forensic unit
Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में कल यानी 2 जुलाई को हुए दुखद हादसे में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हैं. तो वहीं घटना के हालात जानने के लिए सीएम योगी हाथरस पहुंच चुके हैं और पुलिस लाइन में हालत का जायजा लिया है.
इस कार्यक्रम में जहां श्रद्धालु जमीन पर बैठे थे तो वहीं बाबा के लिए वीवीआईपी व्यवस्था की गई थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मौके पर फोरेंसिक टीम जांच करने में जुटी हुई है.
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हाथरस दुर्घटना स्थल की जांच कर रहे फोरेंसिक यूनिट के एक सदस्य ने कहा, ” यहां से इकट्ठा करने के लिए कोई विशेष चीजें नहीं हैं, यह केवल भक्तों का सामान है जैसे जूते और बैठने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चादरें बस मिली हैं.”
फिलहाल टीम आगे की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बाबा के सत्संग करने के बाद बाहर निकलने पर लोग उनके पैर छूने के लिए दौड़े. इसी दौरान सेवादारों ने रोक दिया. इसी के बाद भगदड़ मच गई और ये हादसा हुआ.
अभी तक मरने वालों की संख्या 121 हुई.
ढाई लाख से अधिक लोग कार्यक्रम में जुटे थे जबकि आयोजकों ने 80 हजार के लिए इजाजत ली थी.
हाथरस भगदड़ के पीछे भीड़भाड़ एक वजह रही है.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस का दौरा किया.
स्वयंभू सत्संग गुरु ‘भोले बाबा’ फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
एफआईआर में गैर इरादतन हत्या, सबूत मिटाने का आरोप.
एफआईआर में मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य आयोजकों का नाम शामिल है.
एफआईआर में ‘भोले बाबा’ का नाम नहीं है.
मुख्य सचिव और डीजीपी ने हाथरस में हालात का जायजा लिया है.
घटना की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया गया है.
शीर्ष अदालत में याचिका में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में जांच की मांग की गई है.
सीबीआई जांच की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…
Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…