उत्तर प्रदेश

‘जब जनता पसंद नहीं फिर नेतागिरी क्यों’, हेमा मालिनी पर क्यों भड़के मथुरा के लोग?

Hema Malini Mathura controversy: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और भाजपा की तीन बार की सांसद हेमा मालिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी फिल्मी चमक की वजह से नहीं, बल्कि अपने ही संसदीय क्षेत्र मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान दिखाए गए उनके ‘भावहीन’ और ‘उखड़े’ व्यवहार की वजह से. गणेशरा स्टेडियम में आयोजित एक खेल पुरस्कार वितरण समारोह में हेमा मालिनी ने जिस तरह से युवा खिलाड़ियों को मेडल पहनाए, उससे स्थानीय लोगों से लेकर सोशल मीडिया तक में आग लग गई है. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अगर जनता से मिलना-जुलना और उन्हें सम्मान देना इतना बोझिल काम है, तो फिर राजनीति में आने का मतलब क्या है.

जानिए, क्या है पूरा मामला?

दरअसल मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ था और हेमा मालिनी ने खुद यह कार्यक्रम कराया. जब वह खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और मेडल बांट रही थीं तो उनका व्यवहार काफी सामान्य और उदासीन लग रहा था. उनके चेहरे पर न मुस्कान थी और न ही वह खिलाड़ियों से ठीक से हाथ मिला रही थीं. जिसको लेकर लोग कह रहे हैं कि यह खिलाड़ियों की जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि थी. उसमें भी मेहमान का रुख इतना खराब था कि सब असहज हो गए। कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. लोग अब हेमा के चेहरे के हाव-भाव पर ट्रोल कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?

X पर एक यूजर विशाल ज्योति देव अग्रवाल ने लिखा कि हेमा मालिनी का मुंह देखिए. इन लोगों को जनता के बीच जाना पसंद ही नहीं है तो चुनाव क्यों लड़ते हैं ये लोग. प्रिया राणा नाम के एक यूजर ने लिखा कि हेमा मालिनी का हाव-भाव तो देखिए शायद इन्हें जनता के बीच जाना इन्हें रास ही नहीं आता.

 

अगर लोगों से मिलना ही बोझ लगता है तो फिर चुनाव लड़ने का मतलब क्या है. वहीं कुछ लोगों ने बचाव में कहा कि पति धर्मेंद्र का निधन हो गया है. शायद शोक में हैं इसलिए उत्साह नहीं दिखा रही हैं.

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं हेमा

हेमा मालिनी 2014 से मथुरा की सांसद हैं और तीन बार जीत चुकी हैं. 2014, 2019 और 2024 में लगातार जीतीं लेकिन उनका व्यवहार हमेशा चर्चा में रहता है. कभी कंबल बांटने की तस्वीरें वायरल होती हैं. कभी जनसुनवाई में लोगों से दूरी बनाए रखने का आरोप लगता है. इस बार भी पुरस्कार देते वक्त उनका सामान्य सा व्यवहार लोगों को खटक गया.

क्या धर्मेंद्र की मौत के बाद शोक में हैं हेमा?

मामले के बाद कुछ लोग हेमा के बचाव में भी आए हैं. उन्होंने कहा कि पति धर्मेंद्र का निधन हो गया हैऔर वह शायद गहरे शोक में हैं  इसलिए वह उत्साह नहीं दिखा रही हैं. कार्यक्रम की शुरुआत में थोड़ी परेशान नजर आईं. लेकिन बाद में खिलाड़ियों से ग्राउंड पर मिलते वक्त मुस्कुराती भी दिखीं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं. मगर ट्रोलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है. लोग कह रहे हैं कि जनता से मिलना सांसद का काम है और अगर यह काम पसंद नहीं तो पद छोड़ देना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

11 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

12 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

22 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago