सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तमकीन खान अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है और उनके कंटेंट अक्सर ही वायरल रहते है. इस बार उनकी एक तस्वीर वायरल हो गई है, लेकिन इस बार मामला अलग है. उनके वायरल तस्वीर से ये दावा किया जा रहा है कि, तमकीन ने हिंदू धर्म अपना लिया है. लेकिन क्या सच में ये दावा सही है आइए जानते है.
दरअसल, फेसबुक के एक यूजर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तमकीन खान की एक तस्वीर शेयर की. वायरल तस्वीर के साथ यूजर ने ये भी लिखा कि इनका नाम तमकीन खान है. तमकीन का जन्म एक कट्टर मुस्लिम घर में हुआ था जहां सभी इस्लामिक रीति रिवाजों को बेहद संजीदगी से फॉलो किया जाता था. तमकीन भी बाकी मुसलमानों की तरह मदरसा में पढ़ती थी, लेकिन पढ़ाई में अच्छा होने की वजह से इनके पिता ने इन्हे अच्छे स्कूल से पढ़ाया..
यूजर ने आगे लिखा कि खबर है कि तमकीन किताबें पढ़ने की शौकीन थीं और उन्होंने जब इसी क्रम में रामायण पढ़ी और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम को जब इन्होंने जाना तो उनकी भक्त बन गईं. जिसके बाद उन्होंने अपने अब्बू को बोला कि वो हिंसा, घृणा पर आधारित मजहब छोड़कर सत्य सनातन धर्म को अपनाने जा रही हैं कई हाजी काजियों ने तमकीन को अपनी अपनी दलीलों से समझाने की कोशिश की लेकिन राम की धुन में रमी तमकीन ने सनातन धर्म ग्रहण कर लिया. सनातन में आपका स्वागत है तमकीन.
हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट की टीम ने दावे की पुष्टि करने के लिए जांच शुरू की. सबसे पहले हमने ओपन सर्च में तमकीन खान का नाम सर्च किया. इसमें हमें उनका इंस्टाग्राम हैंडल मिला. प्रोफाइल के ऑपेन होते ही हमें वायरल तस्वीर पिन की हुई मिली, जिसे 25 अप्रैल, 2025 को पोस्ट किया गया था.
बता दें कि तस्वीर को पोस्ट करते हुए तमकीन ने अपने फैंस को कैप्शन में राम नवमी की शुभकामनाएं दी थी. साथ ही सर्च में टीम को एक वीडियो भी मिला, जो 6 अप्रैल, 2025 का था और इसी वीडियो के फ्रेम को वायरल हो रहे पोस्ट में इस्तेमाल किया गया है.
इसी क्रम में टीम ने जब जांच को आगे बढ़ाया तो हमें तमकीन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल का एक वीडियो मिला. इस वीडियो में तमकीन ने पुष्टि की है कि उन्होंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं कराया है. तमकीन ने वीडियो में ये भी कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है, वो हर त्योहार पर शुभकामनाएं देती है. उन्होंने ये बात साफ करी की उन्होंने सीता माता का रोल प्ले किया था, जिससे उन्हें खुशी मिली, लेकिन लोग उसे लोग धर्म परिवर्तन से जोड़कर फैला रहे है.
इस जांच से ये बात साफ हो गई की वायरल पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा झूठा और भ्रामक है. तमकीन ने धर्म परिवर्तन नहीं करवाया है. ये पोस्ट केवल लोगों में भ्रम फैलाने के लिए किया गया है.
ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर फैलाया जा रहा है ‘पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा’, जानें वीडियो का पूरा सच
-भारत एक्सप्रेस
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…