(PC: भारत एक्सप्रेस)
UP News:झांसी/पुनीत अग्रवाल: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत उल्दन थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. 16 अक्टूबर 2026 को हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
उल्दन पुलिस को पलड़ा से बंगरा मार्ग पर संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी. चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी. पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.
जनपद झांसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत उल्दन थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता मिली है. 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थाना उल्दन पुलिस को मुखबिर खास से सटीक सूचना मिली थी कि पलड़ा से बंगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए उल्दन पुलिस और सर्विलांस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया.
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे. पुलिस को देखते ही दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की तेज रोशनी की वजह से उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई.
खुद को घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा. पुलिस ने तुरंत घायल आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल भिजवाया और दूसरे साथी को भी मौके से दबोच लिया.
एसपी सिटी झांसी प्रीति सिंह (बाइट) के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच में जुटी है.
यह भी पढ़ें-बहराइच में बड़ा हादसा: डूबे हुए बच्चे की तलाश के दौरान गोताखोर के सिर में लगी गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत
-भारत एक्सप्रेस
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…