Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बहराइच में बड़ा हादसा: डूबे हुए बच्चे की तलाश के दौरान गोताखोर के सिर में लगी गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

बहराइच के झिंगहाघाट में सरयू नदी में डूबे बच्चे की तलाश में मदद कर रहे 45 वर्षीय सबलू की इलाज के दौरान मौत हो गई है. खोजबीन के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी.

Bahraich Saryu River Accident

बच्चे की तलाश के दौरान घायल हुए युवक की मौत

Bahraich Saryu River Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. झिंगहाघाट स्थित सरयू नदी में डूबे एक 12 साल के बच्चे की तलाश करने में मदद कर रहे एक स्थानीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. खोजबीन के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. गुरुवार देर रात उसने दम तोड़ दिया, जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

क्या था पूरा मामला और कैसे हुआ हादसा?

यह पूरी घटना बशीरगंज इलाके से जुड़ी है. पिछले शुक्रवार को 12 साल का शौर्य बाजपेई नाम का बच्चा अचानक सरयू नदी में डूब गया था. बच्चे के नदी में डूबने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था. इसके अगले दिन यानी शनिवार को स्थानीय गोताखोर और मददगार नदी में डूबे बच्चे की तलाश के लिए जी-जान से जुटे हुए थे.

इसी खोजबीन और रेस्क्यू अभियान के दौरान सलारगंज के रहने वाले 45 वर्षीय सबलू भी मदद के लिए उतरे थे. इसी बीच, किसी हादसे के चलते सबलू के सिर में बहुत गंभीर चोट लग गई. अचानक हुई इस दुर्घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई. परिवार वाले और स्थानीय लोग तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल भागे, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था.

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

अस्पताल में कई दिनों तक चली जंग

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने सबलू की जान बचाने की पूरी कोशिश की, और वह कई दिनों तक अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे. लेकिन सिर में लगी चोट इतनी गहरी थी कि गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं. एक तरफ जहां पूरा इलाका सरयू नदी में डूबे बच्चे की तलाश के गम में डूबा था, वहीं इस दूसरे हादसे ने एक और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है. नगर कोतवाल बृजेंद्र कुमार मिश्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इस पूरी घटना की सूचना मिल गई है और आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital