Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

झांसी के उल्दन में मुठभेड़ के बाद एक घायल सहित दो आरोपी गिरफ्तार.

(PC: भारत एक्सप्रेस)

UP News:झांसी/पुनीत अग्रवाल: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत उल्दन थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. 16 अक्टूबर 2026 को हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

उल्दन पुलिस को पलड़ा से बंगरा मार्ग पर संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी. चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी. पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.

झांसी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

जनपद झांसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत उल्दन थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता मिली है. 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुरू की चेकिंग

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थाना उल्दन पुलिस को मुखबिर खास से सटीक सूचना मिली थी कि पलड़ा से बंगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए उल्दन पुलिस और सर्विलांस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया.

बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखे. पुलिस को देखते ही दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की तेज रोशनी की वजह से उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई.

खुद को घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा. पुलिस ने तुरंत घायल आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल भिजवाया और दूसरे साथी को भी मौके से दबोच लिया.

एसपी सिटी का बयान और आगे की कार्रवाई

एसपी सिटी झांसी प्रीति सिंह (बाइट) के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें-बहराइच में बड़ा हादसा: डूबे हुए बच्चे की तलाश के दौरान गोताखोर के सिर में लगी गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital