Bharat Express DD Free Dish

प्रेमी के लिए पत्नी बनी हत्यारिन, शराब पिलाकर पति को नहर में फेंका, आखिर क्यों बढ़ता जा रहा है ऐसा मामला

कर्नाटक के दावणगेरे के चन्नगिरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. यहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी है

प्रेमी के लिए पत्नी बनी हत्यारिन, शराब पिलाकर पति को नहर में फेंका, आखिर क्यों बढ़ता जा रहा है ऐसा मामला - भारत एक्सप्रेस

कर्नाटक (Karnataka) के दावणगेरे (Davangere) के चन्नगिरी (Channagiri) में एक सनसनीखेज क्राइम (crime) सामने आया है, जहां एक कातिल (killer) पत्नी (wife) ने अतिरिक्त विवाहिक संबंध (extramarital affair) के चलते अपने प्रेमी (lover) के साथ मिलकर पति (husband) की हत्या (murder) कर दी; साजिश के तहत पति को पहले शराब (alcohol) पिलाई गई और फिर उसे नहर में फेंका (thrown) गया।

कर्नाटक के दावणगेरे के चन्नगिरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. यहां पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी है और वो भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर ये हत्या की है. बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद पत्नी केरल भाग गई थी. काफी मशक्कत के बाद चन्नगिरी पुलिस ने मामले की जांच कर हत्यारिन पत्नी और पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमी के एक दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम निंगप्पा है.

क्या है पूरा मामला ?

खूनी पत्नी का नाम लक्ष्मी है जो 38 साल की है. वहीं उसके आशिक का नाम तिपेश नाइक बताया है. तिपेश की उम्र 42 साल है. इस मामले में साथ देने वाले एक और आरोपी का नाम संतोष है जिसका उम्र 40 साल है. लक्ष्मी और निंगप्पा की शादी को करीब 8 साल हो गए थे. शादी के आठ साल बाद भी दोनों को कोई संतान नहीं हुई थी. लक्ष्मी संतान की प्राप्ति के लिए मंदिर और अस्पताल की चक्कर लगाती रहती थी.

अवैध संबंध और हुई गर्भवती

एक समय ऐसा आया जब लक्ष्मी को पता चला कि निंगप्पा में कोई समस्या है जिसके कारण वह बच्चा पैदा नहीं कर सकता है. बता दें निंगप्पा अकोट का काम करता था. तिपेश नाइक और उसका दोस्त संतोष दोनो निंगप्पा के यहां काम करने आते थे. धीरे-धीरे लक्ष्मी और तिपेश की दोस्ती हुई और एक दूसरे के करीब आने लगे. फिर दोस्त बने और ये दोस्ती प्यार में बदल गई और इसका नतीजा हुआ कि लक्ष्मी गर्भवती हो गई.

इसे भी पढ़े- भाई वीरेंद्र वायरल ऑडियो मामले में Tej Pratap Yadav का RJD पर निशाना, बोले- क्या पार्टी इसपर करेगी कार्रवाई?

निंगप्पा ने क्या किया ?

निंगप्पा को जब ये बात पता चली तो हैरान हो गया. क्योंकि उसको पता था कि वो पिता नहीं बन सकता है. जिसके बाद उसने लक्ष्मी का गर्भपात करा दिया. यहीं से हत्या की साजिश रची गई और वह इसमें सफल रही. अपने प्रेमी तिपेश के साथ मिलकर उसने अपने पति निंगप्पा को शराब पिलाई और फिर नहर फेंक दिया. नहर में डूबने के कारण निंगप्पा की मौत हो गई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read