उत्तर प्रदेश

‘अपनी मर्जी चलाएगी…?’ बात नहीं तो मैनपुरी के आसिन ने बेटी को दी खौफनाक सजा, कांप उठी मां की रूह

Mainpuri Father Shoots Daughter: मैनपुरी/जीत कुमार: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से खौफनाक घटना सामने आई है. थाना एलाऊ क्षेत्र के दिवनपुर (शांतिनगर) गांव में एक पिता ने अपनी ही जवान बेटी को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर कोई स्तब्ध है.

डेढ़ महीने से चल रहा था विवाद (Mainpuri Honor Killing Case)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एलाऊ थाना क्षेत्र के दिवनपुर निवासी आसिन अपनी बेटी साजिया की शादी अपनी पसंद से करना चाहता था, जबकि साजिया किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी और अपनी मर्जी से विवाह करना चाहती थी. इसी बात को लेकर पिछले डेढ़ महीने से परिवार में लगातार खींचतान और कलह चल रही थी.

ये भी पढ़ें: ताबड़तोड़ FIR में फंसे अनंत सिंह: संख्या इतनी की मोकामा में बढ़ जाएगी मुश्किल

रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, तब साजिया दूसरे कमरे में चारपाई पर लेटी हुई थी. इसी दौरान आरोपी पिता आसिन ने गुस्से में आकर अपनी बेटी के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही साजिया लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी.

मां को भी गोली मारने की कोशिश (Father Shoots Daughter In Mainpuri)

गोली की आवाज सुनकर जब साजिया की मां खैरून निशा दौड़कर कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ पाया और पास ही उसके पति को हथियार लिए खड़े देखा. बेटी की ऐसी हालत देख जब मां चीखने-चिल्लाने लगीं, तो आरोपी पिता ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की और गोली चलानी चाही. हालांकि, किसी तरह जान बचाकर मां ने अन्य बेटियों के साथ खुद को दूसरे कमरे में बंद कर लिया और दरवाजा लगा लिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: मक्का कांड का रहस्य: फांसी से पहले मस्जिद के अंदर बांग्लादेशी कपल ने किया क्या था?

अस्पताल से सैफई रेफर (Mainpuri To Saifai Medical College)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़ी साजिया को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत और सिर में गोली फंसी होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

5 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

6 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

6 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

6 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

6 hours ago